भारत
राम रहीम के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ, 30 दिन की मिली पैरोल

NCG NEWS DESK चंडीगढ़ -सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिल गई है। राम रहीम को सिरसा डेरे में जाने की इजाजत नहीं है इसलिए राम रहीम इस बार भी UP के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेंगे।
राम रहीम को अब तक 6 बार पैरोल मिल चुकी है। पहली पैरोल 24 अक्टूबर 2020, दूसरी 21 मई 2021 को, तीसरी 7 फरवरी 2022 को, चाैथी जून 2022 को, पांचवीं अक्टूबर 2022 को मिली। 2017 में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को साध्वियों से रेप के मामले में पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई थी। तब से वह हरियाणा की सुनारिया जेल में अपनी सजा काट रहा है। सीबीआई की पंचकूला अदालत ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में भी डेरा प्रमुख को दोषी ठहराया था।
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!



















