LIVE UPDATE
लाइफस्टाइलशिक्षा

इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली 995 पदों पर भर्तियां..सैलरी होगी जबरदस्त.जल्द करें आवेदन

NCG NEWS DESK :-

Job in intelligence bureau : गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड II एग्जीक्यूटिव पद पर 995 भर्तियां निकली है. एसीआईओ पद के लिए फॉर्म 25 नवंबर से भरे जाएंगे.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

फॉर्म भरने की आखिरी दिनांक 15 दिसंबर होगी. इंटेलिजेंस ब्यूरो की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक इसके लिए आवेदन आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन मोड में करना होगा.

आयु सीमा:-
इंटेलिजेंस ब्यूरो में एसीआईओ पद पर भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो यह 18 से 27 साल है. आरक्षित कैटेगरी में आने वाले उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक, अधिकतम उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स केंद्रीय गृह मंत्रालय की वेबसाइट https://www.mha.gov.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे.

 योग्यता:-
इंटेलिजेंस ब्यूरो में एसीआईओ पद पर भर्ती होने के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया होना आवश्यक है. डिटेल जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना होगा. साथ में बेसिक कंप्यूटर नॉलेज भी जरूरी है.

शुल्क:-
इंटेलिजेंस ब्यूरो में एसीआईओ भर्ती का फॉर्म भरने के आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए 450 रुपये है. एससी/एसटी और सभी श्रेणी की महिला कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है.

सैलरी :-
आईबी में एसीआईओ पद पर मूल वेतन 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये के बीच होगा. साथ में डीए, टीए, एचआरए जैसे कई प्रकार के भत्ते भी मिलेंगे.

ये भी पढ़े :-

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बंपर वैकेंसी, इन 5967 पदों पर होगी भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

AIIMS Jobs: 10वीं, 12वीं पास के लिए बंपर नौकरी, 3 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती

10वीं पास वालो के लिए रेलवे में नौकरी पाने का बढ़िया मौका….देखें आवेदन प्रक्रिया और पूरी डिटेल

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE