LIVE UPDATE
भारत

नरेंद्र मोदी के चुनाव हारने पर भारत और पाकिस्तान के रिश्ते होंगे बेहतर : पाक नेता फवाद हुसैन

NCG NEWS DESK Delhi:-

भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव को लेकर पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने एक बार फिर अपनी प्रतिक्रिया दी है. पाक नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने विपक्षी दलों को पाकिस्तान की समर्थन बताया था. पाक नेता ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी के साथ होनी चाहिए, क्योंकि वो कट्टरपंथियों को हरा सके.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिक
कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिक
October 25, 2026
लखीमपुर खीरी की कुंभी चीनी मिल में बेल्जियम से 200 टन का रिएक्टर पहुंचा। 250 पहियों के ट्रेलर से आए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी ने कल इंटरव्यू में कहा था कि ये बहुत गंभीर मामला है और इसकी जांच की जरूरत है. पीएम मोदी ने कहा कि मुझे समझ में नहीं आता कि कुछ चुनिंदा लोगों के ग्रुप को जाहिर तौर पर जो हमारे खिलाफ दुश्मनी रखते हैं, उन्हें पाकिस्तान से समर्थन क्यों मिलता है. वहां से कुछ खास लोगों के लिए समर्थन की आवाजें क्यों उठती हैं. फवाद हुसैन ने पीएम मोदी के बयान पर बोलते हुए कहा कि कश्मीर हो या बाकी भारत के अंदर मुसलमान हो, इस वक्त, जिस किस्म की कट्टपंथ विचारधारा का सामना कर रहे हैं. ये बहुत जरूरी है कि नरेंद्र मोदी इस आम चुनाव में हारें. और पाकिस्तान में हर व्यक्ति भी यही चाहता है कि नरेंद्र मोदी चुनाव हारें. भारत और पाकिस्तान के रिश्ते तभी बेहतर होंगे, जब ये कट्टरपंथ कम होगा.

उन्होंने यह भी दावा किया कि पाक में भारत को लेकर नफरत नहीं है, लेकिन वहां (भारत) वो (बीजेपी और आरएसएस) पाकिस्तान को लेकर नफरत पैदा कर रहा है. मुसलमानों को लेकर नफरत पैदा कर रहा है. हमारा ये फर्ज है कि हम इस विचारधारा के सर्वेसर्वा को शिकस्त दें. मैं ये समझता हूं कि भारत का वोट बेवकूफ नहीं है. फवाद के मुताबिक, भारतीय वोटर का फायद इसमें है कि पाकिस्तान से रिश्ते बेहतर हों और भारत एक विकासशील देश के रास्ते पर आगे बढ़े. इसके लिए नरेंद्र मोदी और उनकी विचारधारा का चुनाव हारना बहुत जरूरी है. जो कोई भी उन्हें हराएगा,चाहे वह राहुल हों, केजरीवाल हों, या ममता बनर्जी, हमारी शुभकामनाएं उनके साथ होनी चाहिए जो कट्टरपंथियों को हरा सके.

ये खबर भी पढ़ें…
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
October 25, 2026
नागपुर के सदर इलाके में क्राइम ब्रांच ने स्पा एंड सैलून पर छापा मारा। 3 महिलाओं को मुक्त कराया गया,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये भी पढ़े :-

ये खबर भी पढ़ें…
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
November 1, 2026
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी, तलाक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE