LIVE UPDATE
अपराधबलरामपुर

रिटायरमेंट आर्मी जवान की दिनदहाड़े हत्या

बलरामपुर / बलरामपुर जिले से बड़ी हत्या की वारदात हुई है. जहां रिटायर्ड आर्मी जवान की दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है रिटायर्ड फौजी मॉर्निंग वॉक पर निकला था तभी अज्ञात आरोपियों ने पीछे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया.

जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के करमडीहा गांव में रिटायर्ड फौजी की सरेराह हत्या कर दी गई है. रोजाना की तरह आर्मी से सेवानिवृत्त व्यक्ति मॉर्निंग वॉक पर निकला था. तभी अज्ञात आरोपियों ने पीछे से धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बताया जा रहा है कि 2 वर्ष पूर्व ही रिटायर होकर मृतक अपने गृह ग्राम पहुंचा था. जहां खेती बाड़ी का कार्य करता था और DAV स्कूल में बतौर शिक्षक के पद पर पदस्थ था.

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE