LIVE UPDATE
भारत

वाराणसी में आबकारी मंत्री की समीक्षा बैठक: शराब के ओवर रेटिंग पर एफआईआर दर्ज और लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने वाराणसी में की समीक्षा बैठक

वाराणसी, भदैनी मिरर: यूपी में अवैध मदिरा के प्रवेश को लेकर आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सर्किट हाउस में मंगलवार को वाराणसी मंडल और मिर्जापुर मंडल के आबकारी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी बाहरी राज्य से अवैध शराब प्रदेश में न आने पाए। उन्होंने शराब की ओवर रेटिंग की शिकायत पर सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और लाइसेंस निरस्त करने की बात कही। वाराणसी में आबकारी मंत्री की समीक्षा बैठक: शराब के ओवर रेटिंग पर एफआईआर दर्ज और लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश

आबकारी मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मंत्री नितिन अग्रवाल ने बैठक में कहा कि निर्धारित राजस्व लक्ष्य को समय पर पूरा करना आवश्यक है। अगर ओवर रेटिंग की कोई शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और संबंधित दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाए। इसके अलावा, मिलावट की शिकायतें बिल्कुल न होने पाए, इसके लिए कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। वाराणसी में आबकारी मंत्री की समीक्षा बैठक: शराब के ओवर रेटिंग पर एफआईआर दर्ज और लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मिलावट और तस्करी रोकने के लिए ठोस कदम

मंत्री ने सभी दुकानों में पॉश मशीनों का संचालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया, ताकि मदिरा की बिक्री पूरी तरह से स्कैनिंग प्रक्रिया के तहत हो। इसके साथ ही, अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अन्य राज्यों से शराब की तस्करी को रोकने के लिए टोल टैक्स प्लाजा पर रोड चेकिंग अभियान चलाने की योजना बनाई गई। वाराणसी में आबकारी मंत्री की समीक्षा बैठक: शराब के ओवर रेटिंग पर एफआईआर दर्ज और लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश

विभागीय अधिकारियों को दी कार्यवाही की रणनीति

मंत्री ने अधिकारियों को शत-प्रतिशत राजस्व लक्ष्य प्राप्त करने के लिए ठोस रणनीति तैयार करने को कहा और प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करने की बात कही। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अवैध शराब का निर्माण और बिक्री पूरी तरह से बंद हो सके। वाराणसी में आबकारी मंत्री की समीक्षा बैठक: शराब के ओवर रेटिंग पर एफआईआर दर्ज और लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश

बैठक में अधिकारियों की उपस्थिति

इस बैठक में संयुक्त आबकारी आयुक्त वाराणसी जोन, उप आबकारी आयुक्त वाराणसी प्रभार, उप आबकारी आयुक्त मिर्जापुर प्रभार और दोनों मंडलों के सभी जनपदों के जिला आबकारी अधिकारी और सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन भी मौजूद रहे। वाराणसी में आबकारी मंत्री की समीक्षा बैठक: शराब के ओवर रेटिंग पर एफआईआर दर्ज और लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE