LIVE UPDATE
भारतहमर छत्तीसगढ़

अगले महीने नहीं आएंगे 1000 रुपए? महतारी वंदन योजना की ‘ब्लैक लिस्ट’ जारी, कहीं आपका नाम तो नहीं!

 अगले महीने नहीं आएंगे 1000 रुपए? महतारी वंदन योजना की ‘ब्लैक लिस्ट’ जारी, कहीं आपका नाम तो नहीं! छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी ‘महतारी वंदन योजना’ (Mahtari Vandan Yojana) का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। अगर आपने अभी तक अपना ई-केवाईसी (e-KYC) अपडेट नहीं करवाया है, तो अगले महीने आपके बैंक खाते में आने वाली 1000 रुपए की किस्त अटक सकती है। बालोद जिले में विभाग ने एक लिस्ट जारी की है, जिसमें 10 हजार से ज्यादा महिलाओं के नाम शामिल हैं, जिन पर योजना से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

खतरे में 10,273 महिलाओं की किस्त

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

महिला एवं बाल विकास विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बालोद जिले में करीब 2 लाख 53 हजार महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं। लेकिन इनमें से 10,273 महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है। विभाग ने कुल 11,895 संदिग्ध खातों की पहचान की थी, जिसमें से अब तक केवल 1622 महिलाओं ने ही केवाईसी अपडेट कराया है। बाकी बचे 10 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को अगर अपनी किस्त चाहिए, तो उन्हें तुरंत बैंक या आंगनबाड़ी जाना होगा।अगले महीने नहीं आएंगे 1000 रुपए? महतारी वंदन योजना की ‘ब्लैक लिस्ट’ जारी

सिर्फ इन्हें करानी है e-KYC: घबराएं नहीं, पहले पढ़ें

यह खबर पढ़कर सभी महिलाओं को घबराने की जरूरत नहीं है। महिला एवं बाल विकास विभाग के डीपीओ समीर पांडे ने स्पष्ट किया है कि ई-केवाईसी सबको नहीं करानी है।अगले महीने नहीं आएंगे 1000 रुपए? महतारी वंदन योजना की ‘ब्लैक लिस्ट’ जारी

  • किसे करानी है: विभाग ने उन महिलाओं की सूची संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों (Anganwadi Centers) में भेज दी है जिनका केवाईसी पेंडिंग है।

  • क्या करें: आप अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र जाएं और लिस्ट में अपना नाम चेक करें। अगर आपका नाम लिस्ट में है, तभी आपको केवाईसी करानी है। जिनका नाम लिस्ट में नहीं है, उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

सरकारी ‘मैडम’ भी ले रही थीं योजना का लाभ!

जांच के दौरान एक चौंकाने वाला मामला भी सामने आया था। जिले में एक शासकीय कर्मचारी (सरकारी नौकरी वाली महिला) भी महतारी वंदन योजना का पैसा ले रही थी, जबकि नियमतः वे इसके लिए पात्र नहीं थीं। मामला पकड़ में आने के बाद उनसे पूरी राशि वापस वसूली गई और सरकारी खजाने में जमा करवाई गई। यही वजह है कि विभाग अब सख्ती से वेरिफिकेशन कर रहा है।अगले महीने नहीं आएंगे 1000 रुपए? महतारी वंदन योजना की ‘ब्लैक लिस्ट’ जारी

नए आवेदनों पर सरकार ‘मौन’, लाखों महिलाएं कतार में

एक तरफ सरकार पुराने लाभार्थियों की जांच कर रही है, तो दूसरी तरफ नए आवेदन (New Registration) को लेकर चुप्पी साधे बैठी है। योजना शुरू हुए एक साल से ज्यादा हो चुका है, लेकिन दोबारा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।अगले महीने नहीं आएंगे 1000 रुपए? महतारी वंदन योजना की ‘ब्लैक लिस्ट’ जारी

  • नई बहुएं परेशान: पिछले डेढ़ साल में जिन युवतियों की शादी हुई है या जो अब पात्रता की श्रेणी में आ गई हैं, वे फॉर्म खुलने का इंतजार कर रही हैं। लेकिन सरकार की तरफ से पोर्टल दोबारा खोलने को लेकर अभी कोई निर्देश जारी नहीं हुआ है।

Dr. Tarachand Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE