LIVE UPDATE
धर्म-अध्यात्म

रिसाली हिन्द नगर में रुद्राभिषेक: समाज कल्याण और विश्व शांति की कामना

  • रिसाली हिन्द नगर में रुद्राभिषेक: समाज कल्याण और विश्व शांति की कामना
  • ओजस महिला समिति का विशेष आयोजन

रिसाली के हिन्द नगर में सावन माह के पवित्र अवसर पर सोमवार को ओजस महिला समिति द्वारा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य अपने परिवार, समाज कल्याण, विश्व शांति और भारत की सुख-समृद्धि की कामना करना था।

समिति की बहनों की सक्रिय भागीदारी

इस आयोजन में समिती की बहनों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ महादेव का अभिषेक किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिशिर अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि पप्पू चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शैडे, महामंत्री राजू जंघेल, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, पार्षद सुनंदा चंद्राकर, पार्षद रमा साहू, पार्षद धर्मेंद्र भगत, पार्षद विधि यादव, पार्षद बंटी यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष रूकमणी साहू, महामंत्री करूणा यादव, श्वेता यादव, सीमा तिवारी, कमलेश हिरवानी, भूपेन्द्र दास आदि उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

भगवान महादेव की पूजा-अर्चना और आरती

अतिथियों ने महादेव की पूजा-अर्चना और आरती की। समिति अध्यक्ष ललिता सिंह और सुषमा सिंह ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। सात पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनका विधि विधान से अभिषेक किया गया। यह कार्यक्रम हिन्द नगर के शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया गया। मंदिर के महाराज अतुल पांडे और रामू पांडे ने विधि विधान से सामूहिक आरती संपन्न करवाई। “बोल बम” के जयकारों की गूंज से पूरा माहौल भक्ति मय हो गया।

प्रसाद वितरण और समिति का सहयोग

रिसाली हिन्द नगर में रुद्राभिषेक: समाज कल्याण और विश्व शांति की कामना

पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। समिती के सदस्य अनीमा सिंह, संजू शुक्ला, सुनीता सिंह, अल्का शर्मा, संजय सिंह, मंजू सोनी, कनक शर्मा, रेनू शर्मा, संध्या मण्डलौई, मधू तिवारी, दिव्या सिंह, चंदन वर्मा, कुसुम सेन, जमुना भट्ट, अर्चना सर्राफ़, मनीषा सिन्हा, मंजू विश्वकर्मा सहित कई श्रद्धालु बहनों ने भाग लिया। अशोक सोनी और चंद्र किशोर शुक्ला का सराहनीय सहयोग रहा।

इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारे का संदेश फैलता है, जो समाज के विकास में सहायक होता है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE