धर्मेंद्र के निधन की अफवाहें निकलीं झूठी, बेटी ईशा देओल ने की पुष्टि
दिग्गज अभिनेता स्वस्थ और स्थिर, परिवार ने सभी अफवाहों का खंडन किया

मुंबई: धर्मेंद्र के निधन की अफवाहें निकलीं झूठी, बेटी ईशा देओल ने की पुष्टि. हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबरें मंगलवार सुबह आग की तरह फैल गईं, जिससे उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत में चिंता का माहौल छा गया। हालांकि, इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए, उनकी बेटी ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से स्पष्ट किया है कि उनके पिता पूरी तरह स्वस्थ और स्थिर हैं।
मंगलवार सुबह कई मीडिया वेबसाइट्स और चैनलों पर अभिनेता धर्मेंद्र की ‘मौत की खबर’ प्रसारित होने लगी थी, जिससे सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया। इस खबर को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए ईशा देओल ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि उनके पिता अभी स्टेबल हैं और सभी खबरें झूठी हैं।धर्मेंद्र के निधन की अफवाहें निकलीं झूठी
ईशा देओल ने किया पोस्ट

फिल्म इंडस्ट्री से आज सुबह 11 नवंबर को ऐसी दुखद खबर आई थी कि बॉलीवुड के हीमैन यानी धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया है और उनका 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। जिससे सोशल मीडिया पर तहलका मच गया था। लेकिन अब खुद धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने बड़ी जानकारी दी है और पिता को एकदम स्वस्थ बताया है।धर्मेंद्र के निधन की अफवाहें निकलीं झूठी
धर्मेंद्र के निधन की खबर झूठी?
धर्मेंद्र हाल ही में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में 11 दिन पहले रूटीन चेकअप के लिए भर्ती हुए थे। 10 नवंबर से ही एक्टर की हालत खराब बताई जा रही थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, फिर शाम को एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने सभी को उनकी दुआओं और चिंता के लिए धन्यवाद दिया था और कन्फर्म किया था कि 89 साल के ‘हीमैन’ अब धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। शाम होते-होते उनके बेटे सनी देओल, बेटी ईशा देओल और परिवार के सभी सदस्य ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंच गए थे।धर्मेंद्र के निधन की अफवाहें निकलीं झूठी
धर्मेंद्र को लेकर टीम ने किया था पोस्ट
View this post on Instagram
सनी देओल का हॉस्पिटल जाते समय का एक वीडियो भी सामने आया था। इससे पहले सनी देओल की टीम ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करके कन्फर्म किया था कि एक्टर स्टेबल हैं और ऑब्जरवेशन में हैं। स्टेटमेंट में लिखा था, ‘मिस्टर धर्मेंद्र स्टेबल हैं और ऑब्जरवेशन में हैं। आगे के कमेंट्स और अपडेट्स जैसे ही उपलब्ध होंगे, शेयर किए जाएंगे। हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना करें और परिवार के प्राइवेसी के अधिकार का सम्मान करें।’धर्मेंद्र के निधन की अफवाहें निकलीं झूठी
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर गोविंदा के भी ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में पहुंचने का वीडियो वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
वहीं, अमीषा पटेल भी हॉस्पिटल पहुंची थीं और उन्होंने मीडिया से बात करने से मना कर दिया था। इस दौरान वह काफी परेशान नजर आईं। शाहरुख खान और सलमान खान भी धर्मेंद्र की चिंता में हॉस्पिटल पहुंचे थे। यह खबर निश्चित रूप से धर्मेंद्र के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है।धर्मेंद्र के निधन की अफवाहें निकलीं झूठी









