फारूक अब्दुल्ला की बेटी को छोड़ चुके हैं सचिन पायलट, चुनाव में दिए एफिडेविट से खुलासा

NCG NEWS DESK ;
कॉन्ग्रेस नेता सचिन पायलट अपनी पत्नी सारा से तलाक ले चुके हैं। इसका खुलासा राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल पायलट के हलफनामे से हुआ है। सारा जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला की बेटी हैं और उमर अब्दुल्ला की बहन हैं।
सचिन पायलट ने टोंक से कॉन्ग्रेस उम्मीदवार के तौर पर 31 अक्टूबर 2023 को अपना पर्चा दाखिल किया। इसमें पत्नी के नाम वाले कॉलम में उन्होंने तलाकशुदा लिखा है। इससे पहले 2018 में चुनावी हलफनामे में उन्होंने सारा को पत्नी बताया था। वैसे यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों ने तलाक कब लिया।
सचिन पायलट और सारा अब्दुल्ला की शादी 15 जनवरी 2004 को हुई थी। दोनों के आरन और विहान नाम के दो बच्चे हैं। सारा अब्दुल्ला और सचिन पायलट की शादी काफी चर्चित रही थी। इनके अलग होने की चर्चा काफी समय से चल रही थी, लेकिन इसकी पुष्टि हुई है सचिन पायलट द्वारा विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के तौर पर भले गए हलफनामे से। सचिन पायलट ने इसमें बताया है कि उनके दोनों बच्चे उन्हीं पर आश्रित हैं।
डिप्टी CM टीएस सिंह देव की संपत्ति, अभी भी सबसे धनी विधायक
सचिन पायलट ने साल 2018 के चुनावी हलफनामे में सारा अब्दुल्ला की संपत्ति की भी जानकारी दी थी, लेकिन इस बार के हलफनामे में उन्होंने खुद को तलाकशुदा बताया है। इससे पहले भी साल 2014 के लोकसभा चुनाव के समय दोनों के तलाक की अफवाहें उड़ी थी, लेकिन तब सचिन ने इसका खंडन किया था। साल 2018 में जब सचिन पायलट उप-मुख्यमंत्री बने थे, तो शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सारा अपने पिता फारूक अब्दुल्ला और दोनों बेटों आरन-विहान के साथ शामिल हुईं थी।
बेटे ने मां से बलात्कार का प्रयास किया, विरोध करने पर गला दबाकर कर दी हत्या
हालाँकि शीर्ष नेतृत्व ने उनकी जगह अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री के तौर पर चुना था। पायलट को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। लेकिन कुछ समय बाद ही गहलोत और पायलट के बीच की तनातनी सार्वजनिक हो गई। पायलट की कैबिनेट से भी छुट्टी कर दी गई थी। फिलहाल सचिन पायलट एक बार फिर से टोंक विधानसभा सीट से चुनावी समर में उतर चुके हैं।



















