LIVE UPDATE
भिलाई

भिलाई में अवैध गुटखा फैक्ट्री का संचालक साजिद खान गिरफ्तार

पुलिस की रेड में हुआ खुलासा

भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के उमदा में एक अवैध गुटखा फैक्ट्री पर पुलिस ने छापा मारा। इस रेड के दौरान कई कर्मचारियों के साथ गुटखा परिवहन कर रहे एक चालक को गिरफ्तार किया गया था, जबकि फैक्ट्री का संचालक साजिद खान फरार हो गया था। अब, पुरानी भिलाई पुलिस ने साजिद खान और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। भिलाई में अवैध गुटखा फैक्ट्री का संचालक साजिद खान गिरफ्तार

कानूनी कार्रवाई की गई

साजिद खान और अन्य आरोपियों के खिलाफ धारा 270, 111 बीएनएस खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 की धारा 58, 59, और 63 के तहत कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि साजिद खान पहले भी थाना छावनी और चौकी जेवरा सिरसा से अवैध गुटखा परिचालन के मामले में पकड़ा जा चुका है। भिलाई में अवैध गुटखा फैक्ट्री का संचालक साजिद खान गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

फैक्ट्री में हुई रेड की पूरी कहानी

पुलिस को 2 अक्टूबर 2024 को ग्राम उमदा में अवैध रूप से प्रतिबंधित तंबाकू युक्त गुटखा निर्माण की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम ने उमदा रोड एवरग्रीन सिटी के पास एक फैक्ट्री पर छापा मारा, जहां कुछ लोग अवैध रूप से गुटखा बना रहे थे। मौके से 60 बोरी गुटखा और अन्य सामग्री जब्त की गई। भिलाई में अवैध गुटखा फैक्ट्री का संचालक साजिद खान गिरफ्तार

स्वास्थ्य चेतावनी की कमी

गुटखा के रेपर पर “एक्स्ट्रा स्ट्रॉन्ग केसर युक्त फिट पानराज” और “पान बाग” लिखा हुआ था, लेकिन इनमें किसी प्रकार की स्वास्थ्य चेतावनी नहीं दी गई थी, जो मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। भिलाई में अवैध गुटखा फैक्ट्री का संचालक साजिद खान गिरफ्तार

आरोपियों का संगठित नेटवर्क

इस मामले में मो बिसमिल्लाह खान को नोटिस जारी किया गया, जिसने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। पूछताछ में पता चला कि यह अवैध गुटखा फैक्ट्री साजिद खान के निर्देश पर संचालित हो रही थी। राम भजन कैवर्त और राजेन्द्र पंडा भी इस काले धंधे में शामिल थे। सभी आरोपी घटना के बाद से फरार थे, लेकिन बुधवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। भिलाई में अवैध गुटखा फैक्ट्री का संचालक साजिद खान गिरफ्तार

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE