LIVE UPDATE
अपराधहमर छत्तीसगढ़

सरपंच के भाई की मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

NCG NEWS DESK तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर के कुंवा गांव में सरपंच के भाई की लाश खेत में मिली है. लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, कुंवा गांव में चोरभट्टी ग्राम पंचायत के सरपंच मनबोध यादव के भाई की लाश मिली है|

बताया जा रहा है कि मृतक चोरभट्टी निवासी दिनेश यादव (45 वर्ष) मानसिक रूप से कमजोर था. दिनेश अपनी बहन के घर केकती गांव आया था. वह रात्रि लगभग 1 बजे घर से बिना बताये निकल गया था. सुबह एक चरवाहे ने कुंवा गांव के खार में लाश देखा. जिसके बाद उसने इसकी सूचना डायल 112 को दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस जांच में जुट गई है|

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE