LIVE UPDATE
भारत

कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे लोगों से भरी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में जा डूबी , 5 लोगों की मौके पर मौत

NCG NEWS DESK छपरा : बिहार के छपरा में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां मशरक थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया नहर में अनियंत्रित होकर एक स्कॉर्पियो डूब गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। सभी बसंतपुर के बगही से श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को गाड़ी से बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा देर रात मशरक में हुआ। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अशरफ अली ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता के साथ ही जेसीबी की मदद से रात में सभी को नहर से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार सभी गोपालगंज के बैकुंठपुर से सीवान जिले के बसंतपुर स्थित बगही में एक श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे थे।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मृतको में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव निवासी 40 वर्षीय सूरज प्रसाद, सनवलिया गांव निवासी 52 वर्षीय दिनेश सिंह, 14 वर्षीय सुधीर कुमार, 45 वर्षीय लालबाबू साह और मशरक थाना क्षेत्र के पदमौल गांव निवासी 65 वर्षीय रामचंद्र साह शामिल है। मशरक पुलिस ने सभी के शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE