LIVE UPDATE
भारत

कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में 3 जवान शहीद…सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

NCG NEW DESK: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हो गए. आतंकियों के खिलाफ सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है. कुलगाम जिले के हलान वन क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में आतंकियों के होने की सूचना पर सेना ने सर्च अभियान चलाया था, जिसमें कुलगाम पुलिस भी शामिल थी.

आतंकियों से जवानों की मुठभेड़ ऐसे समय में हो रही है, जब आज 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के 4 साल पूरे हो रहे हैं. इस मौके पर बीजेपी ने श्रीनगर में विजय मार्च निकालने का ऐलान किया है. सुबह 9.30 बजे नेहरू पार्क से शुरू होकर ये विजय मार्च शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशन कॉन्फ्रेंस सेंटर तक जाएगा. वहीं, एहतियात के तौर पर शनिवार (5 अगस्त) को अमरनाथ यात्रा को स्थगित किया गया है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सेना और पुलिस ने बड़े पैमाने पर सर्च अभियान शुरू किया

लापता जवान की तलाश के लिए सेना और पुलिस ने बड़े पैमाने पर सर्च अभियान शुरू किया था. 5 दिनों के बाद 3 अगस्त को वानी को पुलिस की टीम ने ढूढ़ निकाला था. जवान के मिलने की सूचना देते हुए एडीजीपी कश्मीर ने कहा था कि मेडिकल जांच के बाद उससे पूछताछ की जाएगी. इस पूछताछ में सेना और पुलिस दोनों के अधिकारी शामिल होंगे

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE