
ऑनलाइन चाकू बेचना पड़ा भारी, हत्या में इस्तेमाल पर Flipkart के मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार
मुख्य बिंदु:
रायपुर में पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या में इस्तेमाल चाकू ऑनलाइन मंगाया गया था।
पुलिस ने पहली बार ई-कॉमर्स कंपनी पर की बड़ी कार्रवाई, दो मैनेजरों को किया गिरफ्तार।
डिलीवरी बॉय, सिक्योरिटी गार्ड और कूरियर संचालक भी चढ़े पुलिस के हत्थे।
रायपुर: ऑनलाइन चाकू बेचना पड़ा भारी, हत्या में इस्तेमाल पर Flipkart के मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक हत्या के मामले में अभूतपूर्व कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) के दो मैनेजरों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह एक्शन मंदिरहसौद इलाके में एक पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या के बाद लिया गया, जिसमें इस्तेमाल किया गया चाकू आरोपियों ने फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन ऑर्डर किया था।
क्या था पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या का मामला?
दो दिन पहले, मंदिरहसौद के पास उमरिया स्थित एक पेट्रोल पंप पर अभनपुर निवासी कुणाल तिवारी और समीर टंडन नकाब पहनकर पहुंचे। उन्होंने पहले पेट्रोल पंप कर्मचारी को चाकू दिखाकर 15 हजार रुपये लूटे। जब पेट्रोल पंप के मैनेजर योगेश मिरी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने चाकू से गोदकर उनकी हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि हत्या में इस्तेमाल जानलेवा चाकू उन्होंने फ्लिपकार्ट से मंगवाया था।ऑनलाइन चाकू बेचना पड़ा भारी, हत्या में इस्तेमाल पर Flipkart के मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार
मैनेजर से लेकर कूरियर बॉय तक, पूरी चेन पर एक्शन
हत्या के इस ऑनलाइन कनेक्शन का खुलासा होते ही पुलिस ने सिर्फ हत्यारों पर ही नहीं, बल्कि चाकू बेचने की पूरी प्रक्रिया से जुड़े लोगों पर भी शिकंजा कस दिया। इस मामले में पुलिस ने:
फ्लिपकार्ट के रीजनल मैनेजर मोहित कुमार
एरिया मैनेजर अभिजीत गोस्वामी
पार्सल की डिलीवरी करने वाला कूरियर बॉय दिनेश कुमार साहू
गोदाम का सिक्योरिटी गार्ड गुलरेज अली
अभनपुर में डिलीवरी करने वाली कूरियर कंपनी के संचालक हरिशंकर साहू
इन सभी को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का मानना है कि पार्सल में मौजूद बारकोड से वस्तु की जानकारी मिल जाती है और इस तरह के खतरनाक सामान की डिलीवरी रोकी जा सकती थी।ऑनलाइन चाकू बेचना पड़ा भारी, हत्या में इस्तेमाल पर Flipkart के मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार
पुलिस की सख्त चेतावनी, आगे भी होगी कार्रवाई
एएसपी क्राइम संदीप मित्तल ने स्पष्ट किया कि ऑनलाइन हथियार बेचने को लेकर ई-कॉमर्स कंपनियों को पहले भी कई बार लिखित में चेतावनी दी जा चुकी है। उन्होंने कहा, “अगर भविष्य में किसी भी अपराध में ऑनलाइन सप्लाई किए गए चाकू या हथियार का इस्तेमाल होता है, तो संबंधित कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी।” पुलिस ने साफ कर दिया है कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।ऑनलाइन चाकू बेचना पड़ा भारी, हत्या में इस्तेमाल पर Flipkart के मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार



















