छत्तीसगढ़ में IFS अधिकारियों को भ्रष्टाचार का ‘प्रैक्टिकल’ सिखा रहे सीनियर अधिकारी?

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन विभाग में भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि राज्य के वरिष्ठ भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी, नए IFS अधिकारियों को भ्रष्टाचार के गुर सिखा रहे हैं और उन्हें ‘प्रैक्टिकल बनो, प्रैक्टिकल रहो’ का पाठ पढ़ाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में IFS अधिकारियों को भ्रष्टाचार का ‘प्रैक्टिकल’ सिखा रहे सीनियर अधिकारी?
वरिष्ठ अधिकारियों की ‘भ्रष्टाचार क्लास’?
वन विभाग के मुख्यालय में कथित तौर पर यह सिखाया जा रहा है कि:
✅ ठेके कैसे बांटे जाएं और किन ठेकेदारों को फायदा पहुंचाया जाए।
✅ राजनीतिक दबाव के तहत किस अधिकारी को कौन-सा काम देना है।
✅ ऊपर से आए आदेशों का पालन कर ‘मैनेजमेंट’ करना जरूरी है।
✅ VIP ठेकेदारों की गुणवत्ता जांचे बिना ही भुगतान करना।
✅ बड़े अधिकारियों को खुश करने के लिए ‘बंगलों के सप्लायरों’ से सामान लेना।
भ्रष्टाचार के ‘प्रोजेक्ट’ और करोड़ों की अनियमितता!
? वन विभाग में बार्बेड वायर, फेंसिंग पोल, वर्मी कम्पोस्ट, रेत, सीमेंट और खाद की खरीद में गड़बड़ियां हो रही हैं।
? नवंबर 2024 से फरवरी 2025 तक सूरजपुर, बलरामपुर, जांजगीर, जशपुर, कोरिया, सरगुजा, कांकेर, कोरबा समेत कई वन मंडलों में एक ही संस्था से करोड़ों का सामान खरीदा गया।
? सामग्री पूरी सप्लाई हो रही है या नहीं, इस पर कोई निगरानी नहीं रखी जा रही। छत्तीसगढ़ में IFS अधिकारियों को भ्रष्टाचार का ‘प्रैक्टिकल’ सिखा रहे सीनियर अधिकारी?
‘ईमानदारी’ की सजा – लूपलाइन पोस्टिंग!
जो नए IFS अधिकारी इस भ्रष्टाचार का हिस्सा बनने से इनकार करते हैं, उन्हें ‘लूप लाइन’ में डाल दिया जाता है।
– वन मुख्यालय में उन्हें सीनियर अधिकारियों की पुरानी भ्रष्टाचार से जुड़ी फाइलों की धूल साफ करने का काम सौंप दिया जाता है।
– मैदानी पोस्टिंग देने की बजाय, उन्हें गैर-जरूरी कार्यों में उलझा दिया जाता है। छत्तीसगढ़ में IFS अधिकारियों को भ्रष्टाचार का ‘प्रैक्टिकल’ सिखा रहे सीनियर अधिकारी?
जिम्मेदार शासन-प्रशासन की चुप्पी क्यों?
➡️ छत्तीसगढ़ के कई वरिष्ठ IFS अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए हैं।
➡️ सुकमा के पूर्व DFO अशोक पटेल और दुर्ग के DFO चंद्रशेखर परदेशी जैसे अधिकारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं।
➡️ अगर सरकार और प्रशासन ने जल्द इस पर कार्रवाई नहीं की, तो यह भ्रष्टाचार घोटाले का रूप ले सकता है। छत्तीसगढ़ में IFS अधिकारियों को भ्रष्टाचार का ‘प्रैक्टिकल’ सिखा रहे सीनियर अधिकारी?



















