दंतेवाडा के कोंआकोंडा थाना क्षेत्र के पेंटा जंगल में प्रेमी युगल की पेड़ पर लटकती मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने किया मर्ग कायम

जिले के कोंआकोंडा थाना क्षेत्र में पेंटा के जंगल में प्रेमी युगल की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. बताया जा रहा कि दोनों चार दिन से लापता थे. परिजन दोनों की तलाश कर रहे थे. प्रेमी युगल की पेड़ पर लटकती मिली लाश

दंतेवाड़ा जिला के ग्राम पालनार के पास पेंटा के जंगल में शनिवार की सुबह जंगल की ओर से बदबू आने पर ग्रामीणों ने एक पेड़ पर एक शव को लटकता देखा. पास जाने पर जमीन पर एक शव और पड़ा मिला. इस जानकारी लगते ही पालनार गांव में सनसनी फैल गई. शव की पहचान टिकनपाल निवासी हुंगा ताती (20) के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोटमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. वहीं लडक़ी नाबालिग है. प्रेमी युगल की पेड़ पर लटकती मिली लाश
ये भी पढ़े :- दो महिला समेत 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
CG Naxals: 20 लाख के इनामी नक्सली दंपतियों ने किया आत्मसमर्पण…कई बड़ी वारदातों को दे चुके थे अंजाम









