LIVE UPDATE
भारतअपराध

सनसनीखेज खुलासा: अंतरराष्ट्रीय पहलवान निकला हथियार तस्करी रैकेट का गुर्गा, पंजाब पुलिस ने दबोचा

कोल्हापुर के प्रतिष्ठित पहलवान सिकंदर शेख पर लगा हथियारों की अवैध खरीद-फरोख्त का आरोप, पपला गुर्जर गैंग से जुड़े तार

मोहाली, पंजाब: सनसनीखेज खुलासा: अंतरराष्ट्रीय पहलवान निकला हथियार तस्करी रैकेट का गुर्गा, पंजाब पुलिस ने दबोचा. कुश्ती के अखाड़े से अपराध की दुनिया तक का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महाराष्ट्र केसरी का खिताब जीत चुके अंतरराष्ट्रीय पहलवान सिकंदर शेख को पंजाब पुलिस ने हथियार तस्करी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीआईए टीम द्वारा की गई, जिसने पपला गुर्जर गैंग को हथियार सप्लाई करने वाले चार लोगों को दबोचा है, जिनमें सिकंदर शेख का नाम भी शामिल है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख 99 हजार रुपये नकद, 0.45 बोर की एक पिस्तौल, 0.32 बोर की चार पिस्तौल, भारी मात्रा में कारतूस और दो महंगी गाड़ियां – स्कॉर्पियो-एन और एक्सयूवी – जब्त की हैं। खरड़ (पंजाब) थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।अंतरराष्ट्रीय पहलवान निकला हथियार तस्करी रैकेट का गुर्गा

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

एसएसपी हरमन हंस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी सीधे तौर पर हरियाणा और राजस्थान में सक्रिय विक्रम उर्फ पपला गुर्जर गैंग से जुड़े हुए हैं। यह गैंग उत्तर प्रदेश से अवैध हथियार लाकर पंजाब और आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की गई।अंतरराष्ट्रीय पहलवान निकला हथियार तस्करी रैकेट का गुर्गा

जांच में यह भी सामने आया है कि इस मामले के मुख्य आरोपी दानवीर पर हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हत्या, डकैती, एटीएम तोड़फोड़ और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह पपला गुर्जर गैंग का एक सक्रिय सदस्य है और यूपी व मध्य प्रदेश से हथियार लाकर पंजाब में उनकी सप्लाई का नेटवर्क चलाता था।अंतरराष्ट्रीय पहलवान निकला हथियार तस्करी रैकेट का गुर्गा

पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर को दानवीर और उसका साथी बंटी एक्सयूवी गाड़ी में दो हथियार लेकर मोहाली पहुंचे थे। ये हथियार सिकंदर शेख को दिए जाने थे, जो उन्हें नयागांव के कृष्ण उर्फ हैप्पी को सौंपने की फिराक में था। पुलिस ने एयरपोर्ट चौक से तीनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मिली जानकारी के आधार पर 26 अक्टूबर को कृष्ण कुमार उर्फ हैप्पी को भी गिरफ्तार किया गया और उससे तीन और पिस्तौल बरामद की गईं।अंतरराष्ट्रीय पहलवान निकला हथियार तस्करी रैकेट का गुर्गा

सिकंदर शेख के बारे में खुलासा हुआ है कि वह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का पहलवान है और उसने आर्मी में खेल कोटे से भर्ती भी ली थी, लेकिन कुछ समय बाद नौकरी छोड़ दी। वह बीए ग्रेजुएट है, शादीशुदा है और पिछले पांच महीनों से मुल्लांपुर गरीबदास में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस का मानना है कि सिकंदर शेख इस हथियार सप्लाई चेन में बिचौलिए की भूमिका निभा रहा था। उसके आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच के लिए महाराष्ट्र पुलिस से भी संपर्क साधा गया है।अंतरराष्ट्रीय पहलवान निकला हथियार तस्करी रैकेट का गुर्गा

इस गिरफ्तारी ने खेल जगत में भी हलचल मचा दी है, क्योंकि एक प्रतिष्ठित पहलवान का नाम इस तरह के गंभीर अपराध से जुड़ना चिंता का विषय है। पंजाब पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि इस पूरे रैकेट की जड़ों तक पहुंचा जा सके।अंतरराष्ट्रीय पहलवान निकला हथियार तस्करी रैकेट का गुर्गा

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE