LIVE UPDATE
बालोद

बालोद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: बहू ने प्रेमी संग मिलकर ससुर को करंट से उतारा मौत के घाट

बालोद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: बहू ने प्रेमी संग मिलकर ससुर को करंट से उतारा मौत के घाट

बालोद: बहू ने प्रेमी संग मिलकर ससुर को करंट से उतारा मौत के घाट, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बुजुर्ग की संदिग्ध मौत की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। मामला हत्या का निकला, जिसके तार घर की बहू से जुड़े हैं। पुलिस के अनुसार, बहू ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर ससुर को बिजली का करंट लगाकर मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने आरोपी बहू और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। यह दिल दहला देने वाली घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ेनाडीह की है।

सामान्य मौत को हत्या में बदला शक की एक सुई ने

17 जुलाई की सुबह पुलिस को ग्राम खड़ेनाडीह निवासी 60 वर्षीय मनोहर निर्मलकर की मौत की सूचना मिली। परिवार वाले अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तभी गांव के ही एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर मनोहर की मौत को संदिग्ध बताया। इसी सूचना के आधार पर डौंडीलोहारा थाना प्रभारी मुकेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।बहू ने प्रेमी संग मिलकर ससुर को करंट से उतारा मौत के घाट

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
गुरेदा में जुआ खेलते 8 लोग पकड़े गए, 12,300 रुपये जब्त
गुरेदा में जुआ खेलते 8 लोग पकड़े गए, 12,300 रुपये जब्त
October 22, 2026
बालोद के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के गुरेदा गांव में पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में 8 लोगों को पकड़ा।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज

पुलिस ने जब शव का निरीक्षण किया तो मृतक के गाल, गले और चेहरे पर जलने के निशान मिले, जिससे शक गहरा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हो गई कि मौत सामान्य नहीं, बल्कि बिजली का करंट लगने से हुई है और यह एक हत्या है।बहू ने प्रेमी संग मिलकर ससुर को करंट से उतारा मौत के घाट

बहू ने कबूला खौफनाक सच

पुलिस ने जब परिवार वालों से कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो मृतक की बहू गीता निर्मलकर टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। गीता ने खुलासा किया कि उसका ससुर मनोहर निर्मलकर अक्सर शराब के नशे में उसके साथ गाली-गलौज करता था और उस पर बुरी नीयत रखता था। ससुर की इन हरकतों से तंग आकर उसने उसे रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली।बहू ने प्रेमी संग मिलकर ससुर को करंट से उतारा मौत के घाट

ये खबर भी पढ़ें…
बालोद में गुलाबी ठंड की दस्तक: रात का पारा 19 डिग्री, बाजार में गर्म कपड़
बालोद में गुलाबी ठंड की दस्तक: रात का पारा 19 डिग्री, बाजार में गर्म कपड़
October 23, 2026
बालोद जिले में सुबह-शाम की ठंडी हवाओं से गुलाबी ठंड शुरू हो गई है। डौंडी क्षेत्र में रात का तापमान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रेमी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

गीता ने इस साजिश में अपने परिचित और वाद्ययंत्र शिक्षक लेखराम निषाद को भी शामिल कर लिया। योजना के मुताबिक, 16 जुलाई की रात जब ससुर मनोहर घर की परछी में सो रहा था, तब लेखराम ने बिजली के तार और प्लग से उसे करंट लगा दिया। इस दौरान गीता सब्बल लेकर निगरानी करती रही ताकि कोई जाग न जाए।बहू ने प्रेमी संग मिलकर ससुर को करंट से उतारा मौत के घाट

सबूत मिटाने की नाकाम कोशिश

हत्या को अंजाम देने के बाद, गीता ने शव पर हल्दी-तेल और गुलाल लगा दिया, ताकि ऐसा लगे कि मौत साइकिल से गिरने की वजह से हुई है। हालांकि, पुलिस की पैनी नजरों से वह बच नहीं सकी। पुलिस ने आरोपी गीता के घर से लोहे का सब्बल और लेखराम के घर से हत्या में इस्तेमाल बिजली का तार, प्लग, प्लास्टिक के ग्लब्स और साइकिल बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।बहू ने प्रेमी संग मिलकर ससुर को करंट से उतारा मौत के घाट

ये खबर भी पढ़ें…
चलती यात्री बस में लगी आग, पटाखे फूटे, सभी यात्री सुरक्षित
चलती यात्री बस में लगी आग, पटाखे फूटे, सभी यात्री सुरक्षित
November 3, 2026
बालोद के मालीघोरी के पास राजनांदगांव से आ रही यात्री बस में आग लग गई। बस में रखे पटाखे फूटने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE