LIVE UPDATE
भारत

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 महिला और 3 पुरुष गिरफ्तार

NCG NEWS DESK : उत्तर प्रदेश के बरेली के बारादरी पुलिस ने दो महिला और तीन पुरुषों को गिरफ्तार कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। उन्हें कृष्णानगर कॉलोनी के पार्क के पास से अश्लील हरकतें करते हुए गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सीतापुर में थाना रामकोट और शाहजहांपुर के खुदागंज की दो महिलाएं सैटेलाइट के पास एक मकान में रहकर सेक्स रैकेट संचालित कर रही थीं। बिथरी चैनपुर और ठिरिया निजावत खां के तीन युवक इनके लिए ग्राहक लेकर आते थे। सोमवार रात सैटेलाइट चौकी इंचार्ज रामरतन सिंह ने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कृष्णानगर कॉलोनी के पार्क में अश्लील हरकतें कर रहे थे।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी एक ही गिरोह के सदस्य हैं। मगर मौके से कोई ग्राहक न मिलने के कारण सेक्स रैकेट की धारा नहीं लगाई जा सकी। ऐसे में चौकी इंचार्ज की ओर से सभी के खिलाफ थाना बारादरी में सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर थाने से जमानत दे दी गई है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE