LIVE UPDATE
भारत

इश्क के साइड इफेक्टः प्रेमिका से मिलने गए युवक को पहनाई जूतों की माला

NCG NEWS DESK बिजनौर – उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में नगीना थाना क्षेत्र के हरगांव चादन में एक युवक को पहले प्रेमिका के परिवार वालों ने अर्धनग्न कर पीटा और फिर गले में जूतों की माला पहनाई। वह छोड़ने की गुहार लगाता रहा, मगर किसी ने नहीं सुना। उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला नगीना थाना क्षेत्र के हरगांव चादन की है।

मोहम्मदपुर देवमल गांव के रहने वाले युवक तरूण का करीब एक साल से हरगांव चादन की रहने वाली एक युवती से प्रेम–प्रसंग चल रहा था। 2 सितंबर को वह अपनी प्रेमिका से मिलने नगीना आया था। जैसे ही लड़की के घरवालों को भनक लगी, तो वे नगीना पहुंच गए। लड़की को युवक के साथ देखकर घरवाले भड़क गए। इसके बाद उन्होंने तरूण को पहले अर्धनग्न कर जमकर पीटा।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इसके बाद उसके गले में जूतों की माला पहनाकर अपमानित किया। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। नगीना क्षेत्राधिकारी (सीओ) संग्राम सिंह का कहना है कि पीड़ित युवक की तहरीर पर एक प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें अशोक कुमार, जितेन्द्र, दीपक और उमेश नाम के व्यक्ति को नामजद आरोपी बनाया गया है। जांच की जा रही है। मामले में विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE