LIVE UPDATE
राजनीति

‘बिहार का सिंघम’ शिवदीप लांडे का राजनीतिक आगाज निराशाजनक, चुनावी मैदान में मिली करारी हार

दोनों सीटों से निर्दलीय लड़े पूर्व IPS अधिकारी, लोकप्रियता वोटों में नहीं बदल पाई; NDA ने बिहार में रचा इतिहास

पटना, बिहार: ‘बिहार का सिंघम’ शिवदीप लांडे का राजनीतिक आगाज निराशाजनक, चुनावी मैदान में मिली करारी हार. बिहार पुलिस सेवा में अपनी कड़क छवि और जनहितैषी कार्यों के लिए ‘बिहार का सिंघम’ कहे जाने वाले पूर्व IPS अधिकारी शिवदीप डब्ल्यू. लांडे ने राजनीति में अपनी पहली पारी में निराशाजनक प्रदर्शन किया है। अररिया और जमालपुर- दोनों विधानसभा सीटों से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने वाले लांडे को करारी हार का सामना करना पड़ा। उनकी लोकप्रियता वोटों में तब्दील नहीं हो पाई, जिससे उनके समर्थकों को निराशा हाथ लगी है।

अररिया और जमालपुर में फ्लॉप रहे लांडे

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

अररिया सीट पर 20वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद शिवदीप लांडे को मात्र 3548 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार अबिदुर रहमान ने 91,529 वोटों के साथ बड़ी जीत दर्ज की। इसी तरह, जमालपुर सीट पर भी लांडे की उम्मीदवारी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन यहां भी जनता ने उन्हें नकार दिया। जदयू उम्मीदवार नचिकेता मंडल ने 96,683 वोट पाकर जीत हासिल की और शिवदीप लांडे को तीसरे स्थान पर धकेल दिया। ‘बिहार का सिंघम’ शिवदीप लांडे का राजनीतिक आगाज निराशाजनक

49 वर्षीय शिवदीप लांडे ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। उनके हलफनामे के अनुसार, उन पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। उनकी कुल संपत्ति 20.4 करोड़ रुपये और देनदारियां 2.7 करोड़ रुपये थीं। पुलिस सेवा में रहते हुए उन्होंने अपनी सख्त कार्रवाई और जनता से मजबूत जुड़ाव के लिए पहचान बनाई थी, लेकिन चुनावी राजनीति में उन्हें वैसी सफलता नहीं मिल पाई। ‘बिहार का सिंघम’ शिवदीप लांडे का राजनीतिक आगाज निराशाजनक

NDA की प्रचंड जीत और पीएम मोदी का आभार

एक तरफ जहां लांडे को चुनावी मैदान में हार मिली, वहीं दूसरी तरफ पूरे बिहार में NDA ने प्रचंड जनादेश हासिल किया है। 243 विधानसभा सीटों में से 200 सीटों का आंकड़ा पार करते हुए NDA ने महागठबंधन का लगभग सफाया कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक जीत पर बिहार की जनता का आभार व्यक्त किया और इसे “जबरदस्त जनादेश” बताया। उन्होंने इस जीत को लोकतंत्र की जीत करार देते हुए कहा कि इससे भारत के चुनाव आयोग में जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है। पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के नागरोटा और ओडिशा के नुआपाड़ा में हुए उपचुनावों में भी भाजपा की जीत के लिए मतदाताओं का धन्यवाद किया। ‘बिहार का सिंघम’ शिवदीप लांडे का राजनीतिक आगाज निराशाजनक

Dr. Tarachand Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE