LIVE UPDATE
भारत

निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 1 मजदूर की मौत,कई मजदूर दबे

NCG NEWS DESK BIHAR ;-

बिहार के सुपौल में बड़ा हादसा सामने आया है. कोसी नदी पर बन रहे पुल का अचानक स्लैब गिर गया और इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है और कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है.बिहार में निर्माणाधीन पुल से जुड़ा हादसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बिहार के भागलपुर में जून 2023 में निर्माणाधीन पुल भरभराकर गिर गया था. खगड़िया -अगुवानी- सुल्तानगंज के बीच बन रहे पुल के टूटने का वीडियो सामने आया था, जिसमें नजर आया कि देखते ही देखते पूरा पुल गंगा नदी में समा गया.

हैरानी की बात ये थी कि 2 साल पहले भी इस पुल का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया था. 2014 में सीएम नीतीश कुमार ने इस पुल का शिलान्यास किया था. इस पुल की कुल लागत 1717 करोड़ रुपए थी. इस निर्माणाधीन पुल के कुछ हिस्से को अप्रैल में आंधी के कारण भी नुकसान पहुंचा था.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE