
जशपुर, जिले के ग्राम गुतुरमा (सतनामीपारा) में जमीन विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। एक बेटे ने अपने ही पिता को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। यह दिल दहला देने वाली घटना सोमवार शाम करीब सात बजे की है, जब 56 वर्षीय नेतराम सतनामी ने अपने 78 वर्षीय पिता रूपधर राम सतनामी के सिर पर डंडे से वार कर उनकी हत्या कर दी।
बाजार से लौट रहे वृद्ध पिता पर हमला
सूत्रों के अनुसार, वृद्ध रूपधर राम रोज की तरह शाम को सब्जी बेचकर बाजार से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह घर के पास पहुंचे, अंधेरे का फायदा उठाकर बेटे नेतराम ने उन पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से रूपधर राम की मौके पर ही मौत हो गई।सरेंडर करने जाते समय हुआ सड़क हादसा
हत्या के बाद सरेंडर करने जा रहा था आरोपी, हुआ घायल
घटना को अंजाम देने के बाद नेतराम अपनी बाइक से सीतापुर थाने में आत्मसमर्पण करने के लिए निकला। लेकिन दुर्भाग्यवश, ग्राम सुर के पास उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।सरेंडर करने जाते समय हुआ सड़क हादसा
पुलिस ने घायल आरोपी को किया गिरफ्तार
सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल अवस्था में ही आरोपी नेतराम को अपनी गिरफ्त में ले लिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल, पुलिस की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।सरेंडर करने जाते समय हुआ सड़क हादसा
इस हृदयविदारक घटना से पूरे गुतुरमा गांव में मातम और सन्नाटा पसर गया है। परिवार के लोग इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि जमीन के एक छोटे से विवाद ने उनके घर की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं।सरेंडर करने जाते समय हुआ सड़क हादसा









