LIVE UPDATE
भारत

साउथ के सुपरस्टार विजयकांत का कोरोना से निधन, कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर

NCG NEWS DESK Chennai ;-

देशभर में कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। इस बीच तमिलनाडु की राजनीति में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। साउथ के सुपरस्टार और DMDK (देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम) अध्यक्ष विजयकांत का कोरोना से निधन हो गया है। तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता विजयकांत को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

DMDK ने एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी थी।इससे पहले, नवंबर में तबीयत बिगड़ने पर विजयकांत को चेन्नई के एमआईओटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खांसी और गले में दर्द के कारण वह 14 दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि तमिलनाडु में सक्रिय कोविड मामलों की कुल संख्या 135 बताई गई है।

देशभर में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना के एक्टिव केस भी अब बढ़कर 4 हजार से ज्यादा हो गए हैं। बीते दिन कोरोना के 529 मामले सामने आए, जिससे सक्रिय मामले अब 4093 हो गए हैं। गोवा में कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 के केस सबसे ज्यादा पाए गए हैं, वहीं दिल्ली में भी इस वेरिएंट ने दस्तक दे दी है।

ये भी पढ़े –

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE