छत्तीसगढ़ में रफ़्तार और कोहरे का कहर: बिलासपुर में बस-ट्रेलर की भीषण टक्कर, बलौदाबाजार में 2 छात्रों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों ने कोहराम मचा दिया। पहली घटना बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर हुई, जहां घने कोहरे के कारण यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वहीं, दूसरी घटना बलौदाबाजार जिले की है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो स्कूली छात्रों की जान ले ली।
बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर कोहरे की वजह से हादसा
बिलासपुर जिले के रतनपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सुबह-सुबह एक बड़ी दुर्घटना हुई। मिली जानकारी के अनुसार, बिहार से रायपुर जा रही ‘रॉयल ट्रेवल्स’ की बस घने कोहरे के कारण सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से जा टकराई। यह हादसा दर्री पारा के पास सुबह लगभग 5:30 बजे हुआ।बिलासपुर में बस-ट्रेलर की भीषण टक्कर, बलौदाबाजार में 2 छात्रों की दर्दनाक मौत
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में 12 यात्री घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है। प्राथमिक जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण सुबह के समय छाया घना कोहरा और विजिबिलिटी (दृश्यता) कम होना बताया जा रहा है।बिलासपुर में बस-ट्रेलर की भीषण टक्कर, बलौदाबाजार में 2 छात्रों की दर्दनाक मौत
बलौदाबाजार: ट्रक की टक्कर से दो छात्रों ने गवाई जान
सड़क दुर्घटना की दूसरी खबर बलौदाबाजार जिले से है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। लवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ठेलकी-लक्षनपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन छात्रों को अपनी चपेट में ले लिया।बिलासपुर में बस-ट्रेलर की भीषण टक्कर, बलौदाबाजार में 2 छात्रों की दर्दनाक मौत
इस दर्दनाक हादसे में दो छात्रों, युवराज और भावेश की मौके पर ही मौत हो गई। ये दोनों निजी स्कूल में कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र थे। बाइक पर सवार तीसरा छात्र, धनेंद्र साहू (17 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।बिलासपुर में बस-ट्रेलर की भीषण टक्कर, बलौदाबाजार में 2 छात्रों की दर्दनाक मौत
दोस्तों से मिलने गए थे छात्र, गांव में पसरा मातम
जानकारी के मुताबिक, तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर लखनपुर गांव अपने किसी मित्र के घर गए थे। वहां से वापस लौटते समय वे इस हादसे का शिकार हो गए। दो होनहार छात्रों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बिलासपुर में बस-ट्रेलर की भीषण टक्कर, बलौदाबाजार में 2 छात्रों की दर्दनाक मौत
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी ट्रक को जब्त कर लिया है और मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।बिलासपुर में बस-ट्रेलर की भीषण टक्कर, बलौदाबाजार में 2 छात्रों की दर्दनाक मौत









