धमतरी में रफ्तार का कहर: ससुराल से लौट रहे युवक की खड़े ट्रक से टकराकर मौत, इधर ई-रिक्शा पलटने से 5 स्कूली बच्चे घायल
रायपुर के रहने वाले युवक की सड़क हादसे में गई जान; रुद्री रोड पर बेकाबू ई-रिक्शा ने मचाया कोहराम, तीन सगे भाई-बहन समेत 5 बच्चे अस्पताल में भर्ती।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रफ्तार के कहर ने एक बार फिर सड़कों को खून से लाल कर दिया है। जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में जहां एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं स्कूल जा रहे पांच बच्चे घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ससुराल से लौटते वक्त हुआ हादसा
पहली घटना भखारा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, रायपुर के धरमपुरा निवासी चेतन साहू अपने एक दोस्त के साथ बाइक से धमतरी जिले के ग्राम खरतुली स्थित अपनी ससुराल आया था। ससुराल से वापस रायपुर लौटते समय ग्राम सेमरा के पास यह हादसा हुआ। ससुराल से लौट रहे युवक की खड़े ट्रक से टकराकर मौत, इधर ई-रिक्शा पलटने से 5 स्कूली बच्चे घायल
चेतन की बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चेतन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल धमतरी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में मृतक के साथ बाइक पर सवार उसका दोस्त सुरक्षित है। ससुराल से लौट रहे युवक की खड़े ट्रक से टकराकर मौत, इधर ई-रिक्शा पलटने से 5 स्कूली बच्चे घायल
बेकाबू ई-रिक्शा पलटा, 5 बच्चे घायल
दूसरी घटना धमतरी शहर के रुद्री रोड स्थित जैन सुपर बाजार के पास की है। यहाँ एक ई-रिक्शा ने स्कूल जा रहे बच्चों को टक्कर मार दी, जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में कुल 5 स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। ससुराल से लौट रहे युवक की खड़े ट्रक से टकराकर मौत, इधर ई-रिक्शा पलटने से 5 स्कूली बच्चे घायल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा था, तभी उसने सामने से आ रहे कुछ अन्य बच्चों को टक्कर मार दी और पलट गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायल बच्चों को उठाया और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। ससुराल से लौट रहे युवक की खड़े ट्रक से टकराकर मौत, इधर ई-रिक्शा पलटने से 5 स्कूली बच्चे घायल
घायलों में तीन सगे भाई-बहन
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, घायल बच्चों की पहचान श्रीवांस कुमार, सिवासी, अदिति कुमारी, हर्ष सहारे और धवल सोनकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इनमें से तीन बच्चे सगे भाई-बहन हैं। सभी बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। ससुराल से लौट रहे युवक की खड़े ट्रक से टकराकर मौत, इधर ई-रिक्शा पलटने से 5 स्कूली बच्चे घायल









