LIVE UPDATE
भारत

ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंपः मां-बेटी और बेटे की गला काटकर हत्या

NCG NEWS DESK कटिहार : बिहार के कटिहार में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के कदवा प्रखंड स्थित बलिया बिलोन थाना इलाके के सीहपुर में घर से मां, बेटी और बेटे के खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। प्राथमिक जांच के अनुसार तीनों की गला काटकर हत्या की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है।

बलिया बिलोन पुलिस थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि फिरोज की पत्नी, उसकी बेटी और बेटे के खून से लथपथ शव बरामद हुए हैं। परिजन अज्ञात लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी ने चाकू या तेजधार हथियार से तीनों का काटा है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारदात मंगलवार देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE