Success Story : कभी 300 रूपये से भी कम सैलरी में करते थे काम, 12वीं में हुए दो बार हुए फेल, फिर ऐसे खड़ी कर दी ₹1 लाख करोड़ की कंपनी: Murali Divi Net Worth
कभी 250 रुपये की सैलरी पर काम करने वाला शख्स आज अपनी मेहनत के दम पर करोड़पति बन गया है। अगर जिंदगी में पूरी ईमानदारी से मेहनत की जाए तो बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। दुनिया में ऐसे कम ही लोग हैं जो असफलता मिलने पर घबराते नहीं है। ये लोग अपनी असफलता को ही अपना आगे बढ़ने का जरिया बना लेते हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है मुरली डिवी ने। आपने दवा बनाने वाली कंपनी डिवीज लैब के बारे में जरूर सुना होगा। मुरली डिवी इसी दवा बनाने वाली कंपनी डिवीज लैब के फाउंडर हैं। मुरली को ये सफलता ऐसे ही नहीं मिली है। उन्हें कई बार असफलता का सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। आज वह एक लाख करोड़ रुपये की कंपनी के मालिक हैंl Murali Divi Net Worth
कभी नहीं मिलता था भरपेट खाना
दिग्गज फार्मा कंपनी डिवीज लैब का फार्मा सेक्टर में बड़ा नाम है। कंपनी का मार्केट कैप 1.3 लाख करोड़ रुपये का है। इस कंपनी के फाउंडर मुरली डिवी के संघर्ष की कहानी उतनी ही प्रेरणादायक है। जितना संघर्ष मुरली डिवी ने किया उनकी सफलता उतनी ही बड़ी है। 10 हजार रुपये में 14 लोगों का परिवार चलाना आसान नहीं था। आंध्र प्रदेश के छोटे से गांव में उनका बचपन बीता। पिता साधारण से कर्मचारी थे । सैलरी बस इतनी थी कि किसी तरह दाल-रोटी से गुजारा हो जाता था। जो मुरली कभी एक वक्त का खाना खाकर सोते थे, आज वो सैकड़ों लोगों को नौकरी दे रहे है। Murali Divi Net Worth
कभी मिलते थे 250 रुपये
मुरली बी फार्मा करने के बाद जेब में सिर्फ 500 रुपये लेकर 25 साल की उम्र में अमेरिका पहुंचे थे। वहां उन्होंने फार्मासिस्ट की नौकरी की। पहली नौकरी में उन्हें सैलरी के तौर पर 250 रुपये मिले थे। मुरली की कहानी किसी फिल्म की तरह दिखती है। उन्होंने कई सारी फार्मा कंपनियों में काम किया और करीब 54 लाख रुपये जमा कर लिए। अब वे फार्मा सेक्टर को अच्छे से समझने लगे थे, वहां कुछ सालों तक काम करने के बाद वे भारत वापस लौट आएl
इन्होने ऐसे खड़ी की कंपनी
मुरली ने साल 1984 में अपनी सारी जमा पूंजी लगाकर फार्मा सेक्टर में कदम रखा था। मुरली डिवी ने कल्लम अंजी रेड्डी से हाथ मिलाया, जिसका 2000 में डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के साथ विलय कर दिया गया। मुरली ने डॉ. रेड्डीज लैब्स में 6 वर्षों तक काम किया। इसके बाद उन्होंने साल 1990 में डिवीज लैबोरेटरीज लॉन्च की। 1995 में मुरली डिवी ने अपनी पहली मैन्युफक्चरिंग यूनिट चौटुप्पल, तेलंगाना में स्थापित की। मार्च 2022 में कंपनी ने 88 बिलियन का रेवेन्यू जेनरेट किया। आज कंपनी 1.3 लाख करोड़ रुपये की हो चुकी है। Murali Divi Net Worth
ये भी पढ़े:-
- सऊदी में भीषण गर्मी का कहर, अब तक छह हज यात्रियों की मौत, लोगों को छाता लेकर बाहर निकलने की सलाह
- मोदी का तीसरा कार्यकाल : संभावना, संशय और संघर्ष
- मध्यप्रदेश : कांग्रेस लड़ी ही नहीं, तो हार कैसी ?
- बड़ी खबर :निगम चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से, पार्षद,महापौर के लिए दो वोट देने होंगे
- सोने का भाव 1,00,000 रुपये तक जाएगा, लेकन कब तक? पीली धातु में तेजी पर क्या कहते है एक्सपर्ट्स