सूरजपुर भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के उपस्थिति में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जमकर तारीफ

NCG News desk Surajpur:-
सूरजपुर। भाजपा के द्वारा सूरजपुर में प्रेस वार्ता रखा गया था। जहा राज्य के विष्णु देव साय सरकार के तीन महीने का कार्यकाल पूरा होने के पश्चात बीजेपी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताना था। इस कार्यक्रम में महिला विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े भी उपस्थित थी।

इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल की जुबान फिसल गई।सूरजपुर भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के उपस्थिति में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जमकर तारीफ.
दरअसल बात यह है कि, अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जगह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम ले लिया। बगल में बैठी महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस बात पर उन्हें टोका भी लेकिन वह अपनी बातों को आगे जारी रखा। अब इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारी चुटकी ले रहे हैं। साथ ही जिला अध्यक्ष को धन्यवाद दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।सूरजपुर भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के उपस्थिति में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जमकर तारीफ.
और पढ़ें:-
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों पर भर्ती हेतु 24 मार्च तक आवेदन आमंत्रित
- रेत चोरी कर अवैध परिवहन करते हुए 20 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
- सीईओ को हटाने जनपद अध्यक्ष समेत 13 सदस्यों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप



















