LIVE UPDATE
अपराधसूरजपुर

Surajpur Crime News: सूरजपुर में खूनी संघर्ष: जमीन विवाद में सगे भाई की हत्या, धान बेचने को लेकर भिड़े दो परिवार, 3 की हालत गंभीर

Surajpur Crime News: सूरजपुर में खूनी संघर्ष: जमीन विवाद में सगे भाई की हत्या, धान बेचने को लेकर भिड़े दो परिवार, 3 की हालत गंभीर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पटना में पुश्तैनी जमीन के विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि एक भाई को अपनी जान गंवानी पड़ी। लंबे समय से चल रही खींचतान मंगलवार को खूनी खेल में बदल गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

धान बेचने को लेकर शुरू हुआ विवाद बना काल

Surajpur Crime News:जानकारी के अनुसार, पटना निवासी भोले सिंह और आनंद सिंह के बीच काफी समय से जमीन को लेकर अनबन चल रही थी। मंगलवार को जब समर्थन मूल्य पर धान बेचने की बात आई, तो एक पक्ष ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई और दोनों परिवारों के सदस्य लाठी-डंडों के साथ एक-दूसरे पर टूट पड़े।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

छोटे भाई की मौके पर मौत, 2 की हालत नाजुक

Surajpur Crime News:इस भीषण मारपीट में छोटे भाई आनंद सिंह के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना में बसंती, चित्रांग और खुद बड़ा भाई भोले सिंह भी बुरी तरह घायल हुए हैं। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चित्रांग और भोले सिंह को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर अस्पताल रेफर किया गया है, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

अस्पताल पहुंचे प्रेमनगर विधायक, निष्पक्ष जांच के निर्देश

Surajpur Crime News:घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर तैनात हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि इस पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पुलिस कर रही है मामले की तफ्तीश

Surajpur Crime News:रामानुजनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश और तात्कालिक विवाद के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

Dr. Tarachand Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE