सरगुजा: धान खरीदी केंद्र प्रबंधक ने की खुदकुशी, लाखों की रिकवरी और कर्ज के दबाव में उठाया खौफनाक कदम

अंबिकापुर: सरगुजा: धान खरीदी केंद्र प्रबंधक ने की खुदकुशी, लाखों की रिकवरी और कर्ज के दबाव में उठाया खौफनाक कदम, सरगुजा जिले के सीतापुर ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है, जहाँ ‘आदिम जाति सेवा सहकारी समिति केरजु’ के प्रबंधक दिनेश गुप्ता (56 वर्ष) ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। शुरुआती जानकारी के अनुसार, धान की भारी कमी और उसके एवज में होने वाली लाखों की रिकवरी के कारण वे लंबे समय से मानसिक तनाव में थे।
देर रात दफ्तर से लौटे और फिर घर पर की आत्महत्या
सूत्रों के अनुसार, दिनेश गुप्ता सोमवार की रात लगभग 1 बजे तक समिति कार्यालय में ही काम कर रहे थे। रात करीब 1:30 बजे वे अपने घर पहुंचे, लेकिन घर लौटने के कुछ ही समय बाद उन्होंने ग्राउंड फ्लोर पर फांसी लगा ली। घटना का खुलासा मंगलवार सुबह हुआ जब उनकी वृद्ध माँ की नजर उनके पार्थिव शरीर पर पड़ी। घर में मंजर देखते ही कोहराम मच गया और देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।धान खरीदी केंद्र प्रबंधक ने की खुदकुशी
लाखों की रिकवरी और मानसिक तनाव बना मुख्य कारण
दिनेश गुप्ता काफी समय से धान खरीदी केंद्र में हुए धान के शॉर्टेज (कमी) को लेकर परेशान चल रहे थे। बताया जा रहा है कि इस कमी के कारण उन पर लाखों रुपये की सरकारी रिकवरी का बोझ आ गया था। आर्थिक तंगी और प्रशासनिक दबाव की वजह से वे गहरे अवसाद (Depression) में थे। परिजनों के अनुसार, वे पिछले कई दिनों से गुमसुम थे और बीती रात भी उनके चेहरे पर भारी चिंता साफ झलक रही थी।धान खरीदी केंद्र प्रबंधक ने की खुदकुशी
पुलिस जांच और पोस्टमार्टम की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।धान खरीदी केंद्र प्रबंधक ने की खुदकुशी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं। समिति में धान की कमी के कारणों, रिकवरी के नोटिस और मृतक के निजी वित्तीय हालातों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर सरकारी समितियों में काम करने वाले कर्मचारियों के ऊपर बढ़ते काम के बोझ और तनाव की ओर ध्यान खींचा है।धान खरीदी केंद्र प्रबंधक ने की खुदकुशी









