कांकेर

कांकेर में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के लगातार कार्यक्रम रद्द, भ्रष्टाचार के आरोपों से बढ़ा सस्पेंस

दो प्रमुख आयोजनों में शिक्षा मंत्री की अनुपस्थिति ने खड़े किए सवाल, टंकराम वर्मा बने मुख्य अतिथि

अनुराग उपाध्याय/कांकेर:- 

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

कांकेर :  कांकेर में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के लगातार कार्यक्रम रद्द, भ्रष्टाचार के आरोपों से बढ़ा सस्पेंस. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के लगातार दो सार्वजनिक कार्यक्रमों में अंतिम समय में अनुपस्थिति ने सियासी गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले ‘युग प्रवर्तक डॉ. हेडगेवार संघ सृजन के भव्य नाट्य मंचन’ और अब ‘जनजाति गौरव दिवस’ समारोह में उनकी गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। इन दोनों ही आयोजनों में मुख्य अतिथि के तौर पर उनका नाम था, लेकिन अंतिम क्षणों में उनके स्थान पर टंकराम वर्मा को मुख्य अतिथि बनाया गया।

दोबारा बदले निमंत्रण पत्र, सस्पेंस बरकरार:
‘युग प्रवर्तक डॉ. हेडगेवार संघ सृजन के भव्य नाट्य मंचन’ के लिए पहले जारी आमंत्रण पत्र में गजेंद्र यादव का नाम था, लेकिन उनके अचानक न आने की सूचना के बाद आनन-फानन में नए आमंत्रण पत्र छपवाकर वितरित किए गए, जिसमें टंकराम वर्मा को मुख्य अतिथि दर्शाया गया।कांकेर में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के लगातार कार्यक्रम रद्द

अब ‘जनजाति गौरव दिवस’ के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली है। इस कार्यक्रम के लिए भी शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को मुख्य अतिथि बनाया गया था, लेकिन सोशल मीडिया पर शिक्षा विभाग में करोड़ों के भ्रष्टाचार और घोटाले की शिकायतों की खबरों ने बवाल मचा दिया। कुछ मीडियाकर्मियों द्वारा इन खबरों को पोस्ट करने के बाद, अचानक इस कार्यक्रम में भी टंकराम वर्मा को ही मुख्य अतिथि बनाया गया है। नए निमंत्रण पत्र छपवाकर वितरित किए जा रहे हैं, जिसमें कार्यक्रम का समय भी बदला गया है।कांकेर में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के लगातार कार्यक्रम रद्द

भ्रष्टाचार के आरोप और सियासी चर्चाएं:
कांकेर के राजनीतिक बाजार में इस बात की जोरदार चर्चा है कि शिक्षा विभाग में हुए करोड़ों के भ्रष्टाचार और घोटाले की शिकायतों के कारण ही शिक्षा मंत्री के कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है। सूत्रों के अनुसार, जिले के अतिसंवेदनशील और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में स्कूल मरम्मत के नाम पर हुए करोड़ों के घोटालों की लंबी-चौड़ी शिकायतें सामने आने वाली थीं, और इसी को देखते हुए उनके स्थान पर टंकराम वर्मा को मुख्य अतिथि बनाया गया है।कांकेर में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के लगातार कार्यक्रम रद्द

हालांकि, इसके पीछे का असली सच क्या है, यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। फिलहाल, इन घटनाओं ने शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है और मंत्री गजेंद्र यादव की कांकेर यात्रा को लेकर भी सस्पेंस बरकरार है।कांकेर में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के लगातार कार्यक्रम रद्द

“कब ठीक होता है हाल किसी के पूछने से, बस तसल्ली हो जाती है कोई फिकरमंद है अपना..!” यह पंक्ति मौजूदा स्थिति को बखूबी बयां करती है, जहाँ सवालों के जवाब तो नहीं मिल रहे, लेकिन चर्चाओं का बाजार गर्म है।कांकेर में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के लगातार कार्यक्रम रद्द
`

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज