LIVE UPDATE
भारत

AIIMS में स्वाति मालीवाल का कराया गया मेडिकल, पैर में चोट की वजह से लंगड़ाती दिखीं

NCG NEWS DESK NEW DELHI :-

आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालावील को गुरुवार की रात 11 बजे बदसलूकी और मारपीट के मामले में दिल्ली के एम्स में मेडिकल के लिए लाया गया. मालावील का यहां रात 3 बजे तक मेडिकल चेकअप हुआ.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

रिपोर्ट के मुताबिक, स्वाति मालीवाल के मेडिकल के दौरान उनके साथ एडिशनल डीसीपी रेंक की महिला अफसर भी मौजूद थीं. दरअसल मालीवाल ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व निजी सहायक विभव कुमार ने उनके साथ सीएम आवास पर मारपीट की है.

ऐसे में दिल्ली पुलिस ने मालावील का मेडिकल कराया है ताकि यह पता किया जा सके कि कहीं पर चोट तो नहीं है. पूरे मामले को लेकर पुलिस ने गुरुवार को मालीवाल का बयान दर्ज करने के बाद विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की.

पुलिस ने कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल), धारा 506 (आपराधिक धमकी), धारा 509 (किसी महिला की गरिमा का अपमान करने के इरादे से कोई शब्द बोलना या कोई इशारा करना) और धारा 323 (हमला करना) के तहत एफआईआर दर्ज की है.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE