Syria Airstrike Update: सीरिया में ISIS का काल बने फ्रांस और ब्रिटेन: राफेल और टायफून ने बरसाए बम, अंडरग्राउंड ठिकाना तबाह

Syria Airstrike Update: सीरिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फ्रांस और ब्रिटेन की वायुसेना ने संयुक्त सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया है। इस हवाई हमले ने न केवल आतंकियों के रसद तंत्र को तोड़ा है, बल्कि वैश्विक स्तर पर एक कड़ा संदेश भी दिया है। आइए जानते हैं इस पूरे ऑपरेशन की बड़ी बातें।
10 साल बाद दिखा ऐसा तालमेल: फ्रांस और ब्रिटेन का जोरदार धमाका
The @RoyalAirForce have continued to conduct patrols over Syria to help prevent any attempted resurgence of the Daesh terrorist movement.
WhatsApp Group Join NowFacebook Page Follow NowYouTube Channel Subscribe NowTelegram Group Follow NowInstagram Follow NowDailyhunt Join NowGoogle News Follow Us!The RAF joined French aircraft in a joint strike on an underground facility on the evening of Saturday 3 January: https://t.co/k3pV3OVvIi pic.twitter.com/mk9XvnPMpH
— Ministry of Defence 🇬🇧 (@DefenceHQ) January 3, 2026
Syria Airstrike Update: शनिवार की शाम सीरिया के आसमान में फ्रांस और ब्रिटेन के लड़ाकू विमानों की गर्जना ने आतंकियों के होश उड़ा दिए। 2014 के बाद यह पहला मौका है जब दोनों देशों की वायुसेना ने किसी मिशन को एक साथ मिलकर अंजाम दिया है। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह एक सुनियोजित ‘जॉइंट ऑपरेशन’ था जिसका मकसद ISIS की बढ़ती गतिविधियों पर लगाम लगाना था।
पहाड़ों में छिपा था ISIS का ‘मौत का गोदाम’, मिनटों में हुआ खाक
Syria Airstrike Update: इस एयरस्ट्राइक का मुख्य केंद्र सीरिया का प्राचीन शहर पल्मायरा (Palmyra) था। पल्मायरा से कुछ किलोमीटर उत्तर में पहाड़ियों के बीच आतंकियों ने एक बेहद सुरक्षित अंडरग्राउंड बंकर बना रखा था।
Syria Airstrike Update: रिपोर्ट्स के मुताबिक, ISIS इस गुप्त ठिकाने का इस्तेमाल भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक छिपाने के लिए करता था। फ्रांस और ब्रिटेन के लड़ाकू विमानों ने सटीक निशाना साधते हुए इस स्टोरेज सेंटर को पूरी तरह जमींदोज कर दिया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाकों में इसकी गूंज सुनी गई।
राफेल और टायफून जेट्स का घातक प्रहार
Syria Airstrike Update: इस मिशन की सफलता में अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों की अहम भूमिका रही। ब्रिटेन की रॉयल एयरफोर्स (RAF) के ‘टायफून FGR4’ और फ्रांस की वायुसेना के शक्तिशाली ‘राफेल’ (Rafale) फाइटर जेट्स ने इस हमले को लीड किया। लेजर-गाइडेड बमों के जरिए पहाड़ों के अंदर बने बेस को तबाह कर दिया गया, जिससे आतंकियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
आम नागरिक सुरक्षित, सीरिया की चुप्पी बरकरार
Syria Airstrike Update: ऑपरेशन के बाद ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि हमला करने से पहले इलाके की गहन निगरानी की गई थी। निशाना बनाया गया ठिकाना आबादी वाले क्षेत्र से काफी दूर था, इसलिए इस एयरस्ट्राइक में किसी भी आम नागरिक (Civilian) के हताहत होने की खबर नहीं है।
Syria Airstrike Update: दिलचस्प बात यह है कि इस भीषण हमले के बाद अब तक न तो सीरिया सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है और न ही ISIS ने इस पर अपनी कोई प्रतिक्रिया दी है।









