LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

पत्नी की गैर मौजूदगी में अकेलेपन का फायदा उठाकर, जीजा ने साली का किया रेप

NCG NEWS DESK KORBA:-

कोरबा में जीजा ने अपनी साली के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत कोरबा कोतवाली पुलिस से की। जहां पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को धर दबोचा।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे मोती सागर पारा निवासी नीलेश चौहान आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक नीलेश ने एक साल पहले एक युवती से लव मैरिज की थी। उसके बाद वह परिवार से अलग पत्नी के साथ रहता था। जहां उसकी साली का आना जाना था, जिस पर भी वह गलत नियत रखता था।

आरोपी ने अपनी पत्नी की गैर मौजूदगी में अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवती विरोध करती रही, लेकिन जीजा ने जबरन दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने अपनी दीदी को रो-रोकर आपबीती बताई, जिसके बाद से आरोपी फरार हो गया।पीड़िता ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की। कोतवाली प्रभारी अभिनवकांत सिंह ने बताया कि 11 दिसंबर को आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोपी को पुलिस गिरफ्तार का न्यायिक डिमांड के बाद जेल दाखिल कर दिया गया है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE