LIVE UPDATE
भारत

छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था शिक्षक, परिवार ने रचाया प्लान, रंगेहाथ गिरफ्तार

? छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था शिक्षक, परिवार ने रचाया प्लान, रंगेहाथ गिरफ्तार

ब्लैकमेलिंग और शादी का दबाव, शिक्षक की करतूत पर परिजनों ने बिछाया जाल

कुशीनगर (उत्तर प्रदेश)। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक द्वारा नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शिक्षक ने छात्रा को कमरे में बुलाकर उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें कीं और वीडियो बनाकर उसे धमकाने लगा। आरोपी लगातार शादी के लिए दबाव बना रहा था। छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था शिक्षक

 ऐसे पकड़ा गया आरोपी शिक्षक

पीड़िता ने जब सारी घटना अपनी मां को बताई, तो परिवार ने सूझबूझ से एक प्लान तैयार किया। परिजनों के कहने पर छात्रा ने शिक्षक को फोन कर कहा कि वह घर से भाग आई है और उसे मिलने आना है। शिक्षक जैसे ही मौके पर पहुंचा, परिजनों और पुलिस की मदद से उसे पकड़ लिया गया। छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था शिक्षक

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

 6 महीने पहले स्कूल से हटाया गया था आरोपी

आरोपी शिक्षक की पहचान श्याम कुमार मंजिल के रूप में हुई है, जो कि पश्चिम बंगाल के मिदनापुर का निवासी है। वह पहले उसी स्कूल में पढ़ाता था, जहां छात्रा पढ़ती थी, लेकिन 6 महीने पहले उसे विद्यालय से निकाल दिया गया था। फिलहाल वह पडरौना क्षेत्र के खिरकिया के एक स्कूल में तैनात था। छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था शिक्षक

 पॉक्सो एक्ट में दर्ज हुआ केस, आरोपी गिरफ्तार

छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में FIR दर्ज की है। विशुनपुरा थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था शिक्षक

 स्कूल प्रबंधन ने झाड़ा पल्ला

स्कूल के प्रबंधक का कहना है कि आरोपी शिक्षक को 6 महीने पहले ही संस्थान से निकाल दिया गया था। प्रबंधन ने इस घटना से अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि फिलहाल उसका विद्यालय से कोई संबंध नहीं है। छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था शिक्षक

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE