तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान: NDA को समर्थन और बहन रोहिणी आचार्य को पार्टी में शामिल होने का ऑफर!
पार्टी और परिवार से बेदखल होने के बाद लालू के बड़े बेटे ने लिया अहम फैसला, JJD देगी NDA को नैतिक समर्थन

पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान: NDA को समर्थन और बहन रोहिणी आचार्य को पार्टी में शामिल होने का ऑफर! बिहार की राजनीति में रविवार को एक बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला, जब लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) की बैठक में NDA सरकार को नैतिक समर्थन देने का ऐलान किया। विधानसभा चुनाव में हार के बाद बुलाई गई इस बैठक में यह फैसला लिया गया, जिसे राजनीतिक गलियारों में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके साथ ही तेज प्रताप ने अपनी बहन रोहिणी आचार्य को भी JJD में शामिल होने का बड़ा ऑफर दिया है।









