दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव के बाद तनाव, 2 दिनों तक इंटरनेट पर पाबंदी

NCG NEWS DESK Chhapra :
बिहार में बेगूसराय और औरंगाबाद के बाद अब सारण जिले से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव के बाद तनाव की स्थिति बन गई है। तनाव को देखते हुए सदर अनुमंडल क्षेत्र में दो दिनों तक इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई है। पुलिस के मुताबिक, सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नया बाजार इलाके से शुक्रवार की सुबह जब विसर्जन जुलूस गुजर रहा था तब पत्थर फेंके जाने की घटना हुई, जिसमे कुछ लोगों को चोटें भी लगी।
राहुल गांधी आज आएंगे छत्तीसगढ़,4 जनसभाओं को करेगें संबोधित
सारण के पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस संबंध में वीडियोग्राफी से असमाजिक तत्वों की पहचान कर मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर पर्याप्त बल व दंडाधिकारी कैंप कर रहे है। अफवाहों को रोकने के लिए सदर अनुमंडल में 2 दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कराने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।









