
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा कदम: भिलाई में ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति, संगठन को मिलेगी नई धार
दुर्ग/भिलाई: छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा कदम: भिलाई में ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर भिलाई जिले के लिए ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में नई ऊर्जा का संचार करना और मंडल व सेक्टर स्तर पर संगठन का पुनर्गठन करना है।
31 जुलाई तक गठन का लक्ष्य
नव-नियुक्त ब्लॉक प्रभारियों को 31 जुलाई तक अपने-अपने क्षेत्रों में मंडल और सेक्टर कमेटियों का पुनर्गठन पूरा करने का निर्देश दिया गया है। यह कदम पार्टी की संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए उठाया गया है।छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा कदम: भिलाई में ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति
देखिए किसे, कहां मिली जिम्मेदारी
दुर्ग शहर
उत्तर ब्लॉक: परमजीत सिंह भुई
दक्षिण ब्लॉक: रायसिंह ढिकोला
पूर्व ब्लॉक: रत्ना नारमदेव
पश्चिम ब्लॉक: धर्मेंद्र यादव
मध्य ब्लॉक: कौशल किशोर
ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र
दुर्ग ग्रामीण: कैलाश नाहटा
धमधा: ओनी महिलांग
पाटन: आशीष वर्मा
भिलाई-चरोदा नगर: अश्वनी साहू
कुम्हारी नगर: कौशल चंद्राकर
जामुल नगर: दानेश्वर साहू
अहिवारा नगर: करीम खान
भिलाई शहर
कोसानगर: दीपक भाटिया
भिलाई ब्लॉक-1: चवन राम साहू
भिलाई ब्लॉक-2: राजेश चौबे
भिलाई ब्लॉक-3: अय्यूब खान



















