LIVE UPDATE
रायपुर

30 साल की सबसे बड़ी मंदी, आलू-प्याज के दाम धड़ाम! 60% तक घटी डिमांड, आम आदमी को राहत

30 साल की सबसे बड़ी मंदी, आलू-प्याज के दाम धड़ाम! 60% तक घटी डिमांड, आम आदमी को राहत

रायपुर: आलू-प्याज के दाम धड़ाम! 60% तक घटी डिमांड, एक ओर जहां ज्यादातर चीजों पर महंगाई की मार पड़ रही है, वहीं आम आदमी की रसोई के सबसे जरूरी सदस्य आलू और प्याज के दामों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार में मांग इतनी घट गई है कि आलू-प्याज के दाम जमीन पर आ गए हैं। व्यापारियों की मानें तो उन्होंने अपने 30 साल के कारोबार में ऐसी मंदी का दौर पहले कभी नहीं देखा।

पिछले साल रुलाने वाले दाम, इस साल दे रहे राहत

बीते साल जिन आलू और प्याज की कीमतों ने आम आदमी के आंसू निकाल दिए थे, वही इस साल बड़ी राहत दे रहे हैं। पिछले साल बंगाल से आवक रुकने पर आलू पहली बार 50 रुपये प्रति किलो तक बिका था, जबकि प्याज के दाम 80 रुपये तक पहुंच गए थे। लेकिन इस साल स्थिति पूरी तरह से उलट है।आलू-प्याज के दाम धड़ाम! 60% तक घटी डिमांड

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर के कठोरतालाब बाजार में विदेशी कपल की बहस, ट्रैफिक जाम से परेशान रहे खरीदार
रायपुर के कठोरतालाब बाजार में विदेशी कपल की बहस, ट्रैफिक जाम से परेशान रहे खरीदार
November 9, 2026
रायपुर के कठोरतालाब बाजार में दीपावली की खरीदारी के दौरान दो नाइजीरियन नागरिकों की सार्वजनिक बहस का वीडियो सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नई फसल आने के बाद से ही कीमतें लगातार नीचे बनी हुई हैं। थोक बाजार में आलू 14 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जो चिल्हर में 20 से 25 रुपये तक पहुंच रहा है। इसी तरह, अच्छी क्वालिटी का प्याज थोक में 8 से 16 रुपये और चिल्हर बाजारों में 20 से 25 रुपये प्रति किलो में आसानी से मिल रहा है।आलू-प्याज के दाम धड़ाम! 60% तक घटी डिमांड

मांग घटने से मंडियों में आवक भी आधी

कीमतों में इस भारी गिरावट की सबसे बड़ी वजह मांग में 60 फीसदी तक की कमी आना है। मांग न होने के कारण व्यापारियों ने भी आवक कम कर दी है। राजधानी की मंडियों में जहां पहले रोजाना आलू के 25 ट्रक पहुंचते थे, अब उनकी संख्या घटकर 8 से 10 रह गई है। इसी तरह, प्याज की आवक भी 30-35 ट्रकों से घटकर 20 से भी कम हो गई है।आलू-प्याज के दाम धड़ाम! 60% तक घटी डिमांड

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड: रायपुर में रात का पारा 19 डिग्री, उत्तरी जिलों में 10 डिग्री
छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड: रायपुर में रात का पारा 19 डिग्री, उत्तरी जिलों में 10 डिग्री
November 9, 2026
छत्तीसगढ़ में रातें ठंडी होने लगी हैं। रायपुर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री है, उत्तरी इलाकों में 10 डिग्री तक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

व्यापारी हैरान, 30 साल का रिकॉर्ड टूटा

भनपुरी आलू-प्याज थोक व्यापारी संघ के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि बाजार में मंदी का जो आलम इस वक्त है, वह पिछले 30 सालों में पहली बार देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले आलू-प्याज की मांग कभी इतनी कम नहीं हुई थी। मांग की इसी कमी ने कीमतों को गिरा दिया है, जिससे जहां एक तरफ किसानों और व्यापारियों को नुकसान हो रहा है, वहीं आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।आलू-प्याज के दाम धड़ाम! 60% तक घटी डिमांड

ये खबर भी पढ़ें…
दीपावली के बाद रायपुर की हवा बिगड़ी, देर रात AQI 1,513 दर्ज
दीपावली के बाद रायपुर की हवा बिगड़ी, देर रात AQI 1,513 दर्ज
November 9, 2026
दीपावली की आतिशबाजी के बाद रायपुर में 9 नवंबर की देर रात 1:01 बजे AQI 1,513 दर्ज हुआ। जानें प्रदूषण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE