LIVE UPDATE
भारत

शादी के चंद घंटों बाद उजड़ गया दुल्हन का सुहाग, दर्दनाक हादसे में दो टुकड़ों में बंटा दूल्हे का शरीर

NCG NEWS DESK UTTAR PRADESH :-

उत्तर प्रदेश में बदायूं के इस्लामनगर क्षेत्र में गुरुवार को दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई। शादी के चंद घंटों बाद ही दुल्हन का सुहाग छिन गया। उसके पति की घर आते समय सड़क हादसे में मौत हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जानकारी के अनुसार, बिसौली में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सात फेरे लेकर घर लौट रहे दूल्हे की बाइक अनियंत्रित होकर आलू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। भयावह हादसे में दूल्हे के शरीर के दो टुकड़े हो गए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठी दूल्हे की मां भी घायल हो गई। हादसा बिसौली में बुधवार पुलिस चौकी के समीप हुआ। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के चांदपुर निठाया निवासी जितेंद्र (25) की शादी गुरुवार को बिसौली के मदनलाल इंटर कॉलेज में हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुई जितेंद्र ने जलालपुर गांव की युवती के साथ सात फेरे लिए थे।

शादी होने के बाद जितेंद्र अनारदेई को बाइक से लेकर घर जा रहा था। वहीं, दुल्हन भी दूसरी बाइक से अपने घर के लिए जा रही थी। इसी दौरान बिसौली में इस्लामनगर- कुठौली मार्ग पर जितेंद्र की बाइक अनियंत्रित हो गई और वहां से गुजर रहे आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। इससे जितेंद्र भी बाइक समेत ट्रैक्टर-ट्रॉली के हिच वाले हिस्से में फंस गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवक की मां अनारदेई घायल हो गई।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में परिणय सूत्र बंधन में बंधे मृतक जितेंद्र की पत्नी प्रियंका तीन माह बाद आषाढ़ माह में गौने की विदा के बाद ससुराल जाती। पति के हादसे में मौत के बाद उसकी सारी खुशियां और सुनहरे स्वप्न मातम में बदल गए। दोनों परिवारों में हाहाकार मच गया। जिन आंगन में ढोलक की थाप सुनाई देती वहां रोने चीखने की आवाज सुनाई दे रही है। चंद घंटों में ही प्रियंका विवाह बंधन में बंधने के बाद ही विधवा हो गई।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE