LIVE UPDATE
भारत

घर में चलने वाला था बुलडोजर, रेलवे पटरी पर जाकर बैठ गए दोनों भाई, हैरान रह गए लोग

NCG NEWS DESK Kaushambi :-

सिराथू तहसील के सुजातपुर में लोगों के आवागमन के सहूलियत के लिए एक आरओबी का निर्माण जून 2021 में शुरू किया गया था, जिसके लिए आरओबी निर्माण में कई लोगों के मकान और जमीन अधिग्रहण शासन ने किया था। अधिग्रहित किए गए लोगों को मुआवजा राशि भी शासन द्वारा दिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मुआवजा मिलने के बाद भी कुछ लोग अधिग्रहण किए गए मकान को नहीं गिराया था। इस वजह से आरओबी निर्माण में समस्या उत्पन्न हो रही थी। इस समस्या के लिए कई बार अधिकारियों और भू स्वामियों के बीच वार्ता भी हुई। उसके बावजूद जगदीश विश्वकर्मा, श्यामलाल, लल्लू, चंद्रशेखर, बच्चीलाल, अमरसिंह और कमलदीप ने अपना कब्जा नहीं हटाया।

रेलवे पटरी पर जाकर बैठ गए दोनों भाई

प्रशासन ने बुधवार को सुजातपुर बम्हरौली पहुंचकर सबसे पहले जगदीश विश्वकर्मा की बाउंड्रीवाल और मकान को ढहाया। उसके बाद बच्ची लाल, श्यामलाल, कमलदीप का मकान बुलडोजर के माध्यम से गिराया।

अमर सिंह और चंद्रशेखर ने दस्ता देखते ही अपने से मकान गिराना शुरू कर दिया, लेकिन जैसे ही बुलडोजर अमर सिंह का मकान गिराना शुरू किया तो अमरसिंह और उसका भाई जयसिंह रेलवे पटरी पर जाकर बैठ गए, जिस पर प्रशासन ने उन्हें समय दे दिया।

ध्वस्तीकरण कार्यवाही के समय सेतु निगम के असिस्टेंट इंजीनियर आर के सिंह तोमर, नायब तहसीलदार चायल अंकिता पाठक, नायब तहसीलदार सिराथू। संजय सिंह,  राजस्व टीम, सेतु निगम के अन्य कर्मचारी व कड़ा धाम, कोखराज, पैंसा, एक गाड़ी रिजर्व पुलिस बल और फायर ब्रिगेड मौजूद रहा।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE