LIVE UPDATE
बिलासपुर

दबंग पड़ोसी को नहीं रहा प्रशासन का डर, गरीब महिला के घर पर चला दिया बुलडोजर

NCG NEWS DESK Bilaspur :-

बिलासपुर में एक दबंग पड़ोसी ने गरीब महिला से विवाद के बाद उसका मकान बुलडोजर चलवा कर ढहा दिया। विरोध करने पर महिलाओं के साथ जमकर मारपीट भी की गई। दोनों पक्षों के विवाद में 8 लोग घायल हो गए। दयालबंद सोनकर मोहल्ले में रविवार की घटना से नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया। वहीं पुलिस राजस्व का मामला बताकर तमाशा देखती रही। साधना रजक रोजी-मजदूरी करती हैं। उनके पड़ोसी गिरधारी गोरख से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कल शाम करीब पांच बजे गिरधारी गोरख और उसके लोग बुलडोजर लेकर पहुंच गए। यहां उन्होंने महिला के मकान को बुलडोजर से ढहा दिया। मना करने पर विवाद करते हुए गाली-गलौज कर उनकी पिटाई भी कर दी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पीड़ित परिवार ने इस घटना की जानकारी पुलिस के डायल 112 को दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया और नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा मचाया। इधर, विवाद और मारपीट करने के बाद रसूखदार परिवार के लोग भी सिटी कोतवाली थाना पहुंच गए। उन्होंने पथराव और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए महिला और परिवार के लोगों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

इधर, छुट्‌टी के दिन गरीब महिला के घर पर बुलडोजर चलाने को लेकर सवाल उठ रहा है। नगर निगम के सभापति शेख नजीरुद्दीन ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद गरीबों के मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चल रहा है और रसूखदारों को पनाह दी जा रही है। दयालबंद में रविवार को छुट्‌टी के दिन कानून को ताक पर रखकर बुलडोजर कैसे चला दिया गया। अगर महिला अवैध कब्जे में रह रही थी, तो पहले उन्हें नोटिस देकर कानूनी तरीके से कार्रवाई करनी चाहिए थी। हैरानी की बात है कि रसूखदार के मकान ढहाने पर पुलिस ने राजस्व का मामला बता दिया। टीआई कमला पुसाम का कहना है कि मारपीट और पथराव करने पर दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बुलडोजर चलाने से पहले किसी तरह से नोटिस की जानकारी मुझे नहीं है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE