LIVE UPDATE
भारत

मजिस्ट्रेट के पानी मांगते ही भड़क गई महिला सिपाही ‘सरकार के नौकर हैं, आपके नहीं’

NCG NEWS DESK :-

बिहार पुलिस की एक महिला कांस्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला पुलिस मजिस्ट्रेट को करारा जवाब देती सुनाई दे रही है। दरअसल जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें पानी मांगने को लेकर महिला पुलिस ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट से भीड़ रही है। वीडियो में महिला पुलिस मजिस्ट्रेट से यह कह रही है, ‘हम सरकार के नौकर हैं, आपके नहीं फिर आपका काम क्यों करें।’ बता दें कि मजिस्ट्रेट ने उस महिला पुलिस को पानी लाने को कहा तो महिला कांस्टेबल ने बिना डरे इससे इनकार कर दिया। महिला पुलिस का जवाब सुनने के बाद मजिस्ट्रेट की तरफ से कार्रवाई की धमकी दी गई।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जानिए पूरा मामला
इस वायरल वीडियो के पीछे की कहानी क्या है यह जान कर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल जहां मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगी थी वहां एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नाश्ता कर लिया और उसके बाद महिला पुलिस से पानी मांगी। जैसे ही मजिस्ट्रेट ने पानी मांगी, महिला कांस्टेबल भड़क गईं।

गुस्से में आग-बबूला हो कर महिला कांस्टेबल ने कहा, “हम सरकार के नौकर हैं, सरकार का काम करेंगे लेकिन किसी के पर्सनल नौकर नहीं है जो उनका काम करेंगे।” साथ ही महिला कांस्टेबल इस बात से भी नाराज दिखी कि मजिस्ट्रेट ने नाश्ता कर लिया और सिपाही भूखे-प्यासे ड्यूटी करते रहे।

अन्य साथियों ने किया समर्थन
इस वायरल वीडियो में महिला कांस्टेबल वायरल आगे यह कहती सुनाई दे रही है कि साहब ने नाश्ता पानी कर लिया लेकिन उनके साथ जो आए थे वो नाश्ता किए या नहीं साथ ये भूल गए।’ बता दें कि महिला कांस्टेबल ने मजिस्ट्रेट को जो जवाब दिया उसका समर्थन अन्य सिपाहियों ने किया।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE