4 घंटे बाद भी नहीं बुझी भवन में लगी आग, अब सेना ने संभाली कमान, सीएम शिवराज खुद कर रहे मॉनिटरिंग

NCG NEWS DESK भोपालः मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी आग पर 4 घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका है। बिल्डिंग के तीसरे माले में लगी आग छठवीं मंजिल तक पहुंच गई है। वहीं अब सेना को आग बूझाने के काम में लगाया गया है। सेना ने इस ऑपरेशन के लिए कमान संभाल ली है।
इधर सतपुड़ा भवन में आग लगने की घटना की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उनके निर्देश पर प्रशासन ने नगर निगम के साथ आर्मी, आईओसीएल, बीपीसीएल, एयरपोर्ट, सीआईएसएफ, भेल, मंडीदीप और रायसेन से फायर ब्रिगेड कॉल कर ली गई है। फायर ब्रिगेड को लाने के लिए भोपाल में ट्रैफिक रूट भी क्लियर किया जा रहा है।
मामले को लेकर गरमाई सियासत
कांग्रेस ने सतपुड़ा भवन में लगी आग के पीछे साजिश की आशंका जताई है। पूर्व मंत्री अरुण यादव ने ट्वीट कर कहा- आग के बहाने घोटालों के दस्तावेज जलाने की साजिश तो नहीं। वहीं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि किसी भी राज्य में चुनाव से पहले सरकारी रिकॉर्ड भवन में अगर आग लग जाए, तो समझो सरकार गई। गुनाह मिटा दिए गए। शिवराज जी और उनकी सरकार की चला चली की बेला है…।



















