LIVE UPDATE
भारत

फेरों से पहले ही बेहोश होकर गिरा दूल्हा, दुल्हन ने किया हंगामा शुरू, शादी से करने लगी इनकार.फिर..

NCG NEWS DESK Kaushambi: –

करारी क्षेत्र में आई बरात में जयमाल डालते समय अचानक दूल्हा गिरकर बेहोश हो गया। यह देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में करीब 18 घंटे तक पंचायत चली। इसके बाद शनिवार को दुल्हन दूल्हे के साथ जिंदगी व्यतीत करने का फैसला लिया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पिपरी क्षेत्र के एक युवक की शादी करीब चार महीना पहले करारी क्षेत्र की एक युवती से तय हुई। शुक्रवार शाम बरात आई। डीजे की धुन पर बरातियों ने डांस किया। द्वारचार की रश्म पूरी होने के बाद जयमाल के स्टेज पर दूल्हा के बाद दुल्हन पहुंची।

दूल्हा अचानक गिरकर हुआ बेहोश

इस बीच जयमाल डालने के दौरान अचानक दूल्हा गिरकर बेहोश हो गया। यह देखा तो दुल्हन बिफर गई। उसने इसे बीमारी मानते हुए शादी से इनकार कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया।

घराती पक्ष ने भी लड़का पक्ष पर बीमारी छिपाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की। मामला बिगड़ता देख बराती भाग निकले। सिर्फ दूल्हा व उसके परिवार के अलावा कुछ रिश्तेदार ही बचे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुल्हन समेत उसके परिवार वालों को किसी तरह समझाया। शनिवार शाम करीब पांच बजे दूल्हे को अपनी किस्मत मानकर विदा हो गई।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE