LIVE UPDATE
सारंगढ़-बिलाईगढ़

रफ्तार का कहर: छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसों में दो की मौत

बसना-पदमपुर मार्ग पर नाबालिग की जान गई, NH-53 पर बुजुर्ग को बाइक ने कुचला

छत्तीसगढ़ : रफ्तार का कहर: छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसों में दो की मौत. छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार ने एक बार फिर दो जिंदगियां छीन लीं। अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ही घटनाओं में वाहनों की गति इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बसना-पदमपुर मार्ग पर नाबालिग की मौत

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पहला हादसा 5 नवंबर को दोपहर करीब 1 बजे बसना-पदमपुर मार्ग पर ग्राम छोटे डाभा स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। चंदखुरी निवासी नमन दास मानिकपुरी (16) अपने मित्र राकेश दास मानिकपुरी के साथ मोटरसाइकिल (क्रमांक सीजी 06 जीक्यू 3664) से गढ़फुलझर गांव जा रहे थे। तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया।रफ्तार का कहर

ग्रामीणों की सूचना पर दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने 16 वर्षीय नमन दास मानिकपुरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके मित्र राकेश दास को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। परिजनों की रिपोर्ट पर बसना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।रफ्तार का कहर

NH-53 पर पैदल चल रहे बुजुर्ग को बाइक ने कुचला

दूसरी घटना भी 5 नवंबर की सुबह ग्राम बरबसपुर नाला के आगे NH-53 पर हुई। 75 वर्षीय पवित्रो भोई नामक बुजुर्ग सड़क किनारे पैदल बोहारपार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बसना से सरायपाली की ओर जा रहे एक मोटरसाइकिल चालक (क्रमांक सीजी 06 जीएल 5415) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।रफ्तार का कहर

इस हादसे में आरोपी बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सरायपाली अस्पताल भेजा गया है। बरबसपुर निवासी प्रदीप भोई ने बसना थाने में अपने पिता की मौत को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस दोनों ही मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है।रफ्तार का कहर

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE