NCG NEWS DESK Raipur :-
पूर्व मंत्री शिव डहरिया,पत्नी शकुन डहरिया के सरकारी भूमि संपत्ति पर कब्जे और उनके विकास में सरकारी धन के उपयोग का मुद्दा विधानसभा में गूंजेगा। भाजपा के राजेश मूणत कई खुलासे करेंगे। सदन में आज 109 ध्यानाकर्षण सूचनाएं पटल पर रखी जाएंगी। इनमें से 4-5 पर चर्चा होगी। वहीं आज दो केंद्रीय अधिनियमों के अनुमोदन पर संकल्प भी पारित होंगे।
बता दें कि छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा के पहले बजट सत्र का अवसान दोपहर होने के संकेत हैं। 1 मार्च तक के लिए आहूत सत्र की शेष बची कार्रवाई आज पूरी कर सदन मानसून सत्र के लिए स्थगित कर दी जाएगी। अंतिम दिन के लिए आज 11 पेज की कार्यसूची जारी की गई। इसमें 109 ध्यानाकर्षण सूचनाएं पटल पर रखी जाएंगी। इनमें से 4-5 पर चर्चा होगी। वहीं आज दो केंद्रीय अधिनियमों के अनुमोदन पर संकल्प भी पारित होंगे। इतनी बड़ी कार्यसूची 24 वर्षों में पहली बार जारी की गई है।
ये भी पढ़े :-
- गुंडरदेही मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ
- What A Kismat movie :चांदनी बार के लेखक मोहन आज़ाद कहते हैं, मैं चांदनी बार 2 के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत करना चाहता था..
- मरवाही वन मंडल में फर्जी प्रमोशन का खेल, कार्यवाही करने में रुचि नहीं दिखा रहे उच्च अधिकारी, क्या कार्यवाही नहीं करने के लिए दिया होगा लाखो रूपये?