
NCG NEWS DESK शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में टमाटर की महंगाई का असर देखने को मिला हैं। दरअसल,जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेमहौरि गांव के रहने वाले संजीव कुमार वर्मा ने सब्जी में टमाटर डाल दिया वैसे भी टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं और पति ने भारी महंगाई में टमाटर डालकर गलती कर दी, इससे नाराज होकर संजीव की पत्नी उसे छोड़कर चली गई।
पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से परेशान पति पत्नी की तलाश के लिए पुलिस थाने पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि संजीव वर्मा एक छोटा सा ढाबा चलाता है। साथ ही टिफिन का भी काम करता है। संजीव ने बताया कि दो दिन पहले उसने अपनी पत्नी से बिना पूछे सब्जी में टमाटर डाल दिया था। जिससे पत्नी आग बबूला हो गई और नाराज होकर छोटी बेटी को लेकर घर छोड़कर चली गई।
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!



















