
कुरूद में तकनीकी शिक्षा के नए युग का आगाज: पॉलिटेक्निक कॉलेज का पहला बैच शुरू, इन 4 यूनिक ट्रेडों में मिलेगी विशेषज्ञता, धमतरी जिले के कुरूद में लंबे समय से प्रतीक्षित पॉलिटेक्निक कॉलेज ने आखिरकार अपने पहले शैक्षणिक सत्र की शुरुआत कर दी है। शुक्रवार को एक गरिमामय समारोह में पहले बैच के छात्रों का स्वागत किया गया, जिससे क्षेत्र में उत्साह और गौरव का माहौल है।
पहले बैच के छात्रों को मिला सफलता का मंत्र
कॉलेज के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भानू चंद्राकर शामिल हुईं। उन्होंने प्रथम बैच के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा, “आप इस संस्थान के पहले बैच का हिस्सा हैं, यह आपके लिए सौभाग्य और एक बड़ी जिम्मेदारी दोनों है। शिक्षा का अर्थ केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि अनुशासन, जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य सीखना भी है।”कुरूद में तकनीकी शिक्षा के नए युग का आगाज: पॉलिटेक्निक कॉलेज का पहला बैच शुरू
उन्होंने तकनीक के सही उपयोग पर जोर देते हुए कहा, “जिस उद्देश्य से यह संस्थान क्षेत्र को मिला है, उसे सार्थक बनाएं। तकनीक को अपनी प्रगति का साधन बनाएं, बाधा नहीं। मोबाइल फोन उनके लिए वरदान है जो इसका सदुपयोग करते हैं, वरना यह सिर्फ समय की बर्बादी है।”कुरूद में तकनीकी शिक्षा के नए युग का आगाज: पॉलिटेक्निक कॉलेज का पहला बैच शुरू
सीमेंट टेक्नोलॉजी और माइनिंग जैसे रोजगारोन्मुखी कोर्स उपलब्ध
संस्थान के प्राचार्य जी.के. साहू ने बताया कि कॉलेज अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE), नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त है। यहां छात्रों के लिए चार भविष्योन्मुखी डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं, जो इस प्रकार हैं:
सीमेंट टेक्नोलॉजी
बायोमेडिकल इंस्ट्रूमेंटेशन
माइनिंग एंड माइन सर्वेयिंग
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ डिग्री देना नहीं, बल्कि छात्रों को ऐसे कौशल से लैस करना है जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर समाज में योगदान दें।कुरूद में तकनीकी शिक्षा के नए युग का आगाज: पॉलिटेक्निक कॉलेज का पहला बैच शुरू
अभिभावकों ने जताई खुशी, बोले- अब बच्चों को बाहर नहीं भेजना पड़ेगा
इस मौके पर मौजूद अभिभावकों के चेहरों पर भी खुशी और संतोष का भाव साफ झलक रहा था। उन्होंने कहा कि कुरूद में पॉलिटेक्निक कॉलेज की शुरुआत पूरे क्षेत्र के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। अब हमारे बच्चों को तकनीकी शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह संस्थान भविष्य में कुरूद को तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक विकास का एक प्रमुख केंद्र बनाएगा।कुरूद में तकनीकी शिक्षा के नए युग का आगाज: पॉलिटेक्निक कॉलेज का पहला बैच शुरू
भले ही संस्थान का स्थायी भवन अभी निर्माणाधीन है, लेकिन शिक्षा के इस नए अध्याय की शुरुआत ने छात्रों और अभिभावकों में एक नई ऊर्जा का संचार किया है। इस अवसर पर संस्थान के विभागाध्यक्षों, व्याख्याताओं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।कुरूद में तकनीकी शिक्षा के नए युग का आगाज: पॉलिटेक्निक कॉलेज का पहला बैच शुरू



















